Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»जामताड़ा में पुलिस की वर्दी में अपराधियों ने की डकैती, चार लाख रुपये की लूट
    Top Story

    जामताड़ा में पुलिस की वर्दी में अपराधियों ने की डकैती, चार लाख रुपये की लूट

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 25, 2024Updated:August 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जामताड़ा। जामताड़ा के नारायण थाना क्षेत्र के मिरगा गांव में पुलिस की वर्दी में नकाबपोश अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। सात नकाबपोश अपराधियों ने एक घर में घुस कर डकैती की इस घटना को अंजाम दिया। इसमें करीब चार लाख रुपये की लूट हुई है। मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने पीड़ित शिबू मंडल के परिवार को पिस्टल की नोक पर बंधक बना कर घर में दो घंटे तक लूटपाट की। अपराधियों ने घर में रखे नगद 35 हजार समेत घर की बेटी, बहू और नतनी के चांदी और सोने के जेवरात ले लिये, जिसकी किमत लगभग चार लाख है।

    पीड़ित शिबू ने बताया कि अपराधी उनके बेटे को साइबर अपराधी बता कर घर में तलाशी लेने के बहाने घुस गये। उसके बाद वे घर के कमरों की जबरन तलाशी लेने लगे। साथ ही सभी को बाहर निकाल कर आंगन में बंधक बना लिया। अपराधियों ने घर में रखे घरेलू सामानों को भी लूट लिया और घर की जमीन को भी खोद डाला, जिसके बाद वे गिरीडीह के रास्ते फरार हो गये। घटना के संबंध में थाना प्रभारी चंदन तिवारी ने कहा कि डकैती की घटना हुई है, जिसमें पीड़ित द्वारा नगदी 35 हजार समेत करीब 4 लाख रुपये के आभूषण की लूट की बात बतायी गयी है। पुलिस हर एक बिंदु पर बारीकी से जांच पड़ताल करेगी, ताकि अपराधियों को पकड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि फिलहाल पीड़ित पक्ष ने थाने में आवेदन नहीं दिया है।

    बता दें कि मिरगा गांव साइबर अपराध के लिए जाना जाता है, जहां के कुछ युवा साइबर अपराध में आज भी संलिप्त हैं। इसके लिए इस गांव में राज्य की पुलिस के अलावे कई राज्यों की पुलिस लगातार छापेमारी कर चुकी है। इसके पहले भी यहां डकैती की घटना हुई है, जिसमें 2017 की 1 जनवरी को करण इलेक्ट्रॉनिक नामक दुकानदार के घर डकैती की घटना हुई थी, जिसमें आठ लाख रुपये की संपत्ति की लूट डकैतों द्वारा की जा चुकी है

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को
    Next Article एसडीओ ऑफिस के नाजिर ने कर लिया 43 लाख का गबन
    shivam kumar

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित

      June 7, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version