अररिया। अररिया के विभिन्न मंदिरों और पूजा पंडालों में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव साेमवार काे मनाया गया।मध्य रात्रि को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिरों में मौजूद भगवान श्रीकृष्ण के भक्त झूम उठे और मंदिर हरे कृष्ण हरे कृष्ण से वातावरण गूंज उठा।

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर मंदिरों को गुब्बारे और रंग बिरंगे पताकों से विशेष ढंग से सजाया गया था,जहां देर शाम के बाद मंदिरों में होने वाले पूजा अर्चना के लिए भक्त जमा होने लगे थे और रातभर भक्तों का मंदिरों में आवाजाही होते रही।विशेष पूजा अर्चना में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर माखन मिश्री की विशेष भोग लगाईं गई,जिसे पूजा उपरांत भक्तों के बीच प्रसाद के रूप में वितरित किया गया।कई मंदिरों में शाम से ही विशेष भजन कीर्तन का आयोजन किया गया था।जहां पूजा अर्चना के साथ भजन कीर्तन का दौर रातभर चला।भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर रात में पूरा माहौल भक्तिमय रहा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version