रांची। झारखंड के पूर्व चंपाई सोरेन 30 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे। असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार रात सोशल मीडिया पर लिखा- चंपाई सोरेन ने कुछ देर पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। वे रांची में आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल होंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली में 26 अगस्त को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद चंपाई को जेड प्लस सुरक्षा दे दी गयी है। झारखंड पहुंचने के बाद वे इसी सुरक्षा घेरे में रहेंगे। चंपाई 28 अगस्त को झारखंड कैबिनेट से इस्तीफा दे सकते हैं।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के बड़े आदिवासी नेता चंपाई सोरेन पांच महीने तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे। मौजूदा सीएम हेमंत सोरेन जब जमीन घोटाला केस में जेल गये तो उन्होंने ही चंपाई को जिम्मेदारी दी थी। उनके जेल से बाहर आने के बाद जुलाई में चंपाई सोरेन ने पद से इस्तीफा दे दिया था।

अगस्त में उन्होंने एक चिट्ठी के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा लिये जाने के तरीके को आत्मसम्मान पर चोट बताया था।

चंपाई सोरेन से बीजेपी को क्या फायदा?

चंपाई सोरेन जेएमएम के सीनियर लीडर हैं। झारखंड के कोल्हान इलाके में उन्हें कोल्हान टाइगर कहा जाता है। कोल्हान की 14 विधानसभा सीटों पर चंपाई का प्रभाव है। अभी जेएमएम के पास कोल्हान में ऐसा कोई नेता नहीं है, जो चंपाई की बराबरी कर सके। बीजेपी चंपाई की मौजूदगी में कोल्हान की 14 विधानसभा सीटों पर अपनी पकड़ मजबूत कर सकती है।
चंपाई के बड़े सियासी कदम की तीन अहम तारीखें

21 अगस्त: नई पार्टी बनाने का ऐलान, दोस्ती का आॅफर

चंपाई सोरेन ने 21 अगस्त को अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलायी। नयी राजनीतिक पार्टी बनाने का एलान किया। कहा- हम राजनीति से संन्यास नहीं लेने जा रहे हैं। रास्ते में कोई दोस्त मिला तो दोस्ती करेंगे। अब नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। नया अध्याय शुरू करेंगे तो एक जगह रहेंगे ना, दो जगह नहीं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version