रांची। जिले के एसएसपी चंदन सिन्हा ने कहा है कि युवा आक्रोश रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने में जुटे पुलिसकर्मियों पर पत्थर चला कर हमला करनेवाले भाजपा नेताओं पर एफआइआर दर्ज की जायेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आत्मरक्षा में आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। पुलिस ने पहले से रूट निर्धारित किया था। कहीं भी भाजपा कार्यकर्तांओं को रोका नहीं गया। सीसीटीवी फुटेज और वीडियो फुटेज के आधार पर पत्थर फेंकने वाले की पहचान होगी और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version