Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»हिमाचल के छह जिलों में बाढ़ की चेतावनी, 134 सड़कें बंद
    देश

    हिमाचल के छह जिलों में बाढ़ की चेतावनी, 134 सड़कें बंद

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 29, 2024Updated:August 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून कहर बनकर बरस रहा है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में बीती रात से बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य के मैदानी व मध्यपर्वतीय इलाकों में आज भारी बारिश, मेघगर्जन और बिजली कड़कने का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही अगले 24 घण्टे यानी शुक्रवार 5:30 बजे तक आधे हिमाचल में अचानक बाढ़ आने की चेतावनी जारी की है।

    मौसम विज्ञान विभाग ने आगाह किया है कि राज्य के छह जिलों चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, सोलन और सिरमौर में फ्लैश फ्लड आने की आशंका है और लोग घरों से बाहर निकलते समय एहतियात बरतें। स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने वाले सैलानियों को भूस्खलन संभावित इलाकों की यात्रा न करने और नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। आगामी चार सितंबर तक प्रदेश भर में मौसम के खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने तीन सितंबर को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अगस्त महीने में सामान्य से ज्यादा बरसात हुई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक गुरूवार सुबह तक राज्य में भूस्खलन से एक नेशनल हाइवे और 134 सड़कें ठप हैं। किन्नौर जिला में नेशनल हाइवे संख्या पांच अवरुद्ध हुआ है। शिमला जिले में 59, सिरमौर में 28, कुल्लू व मंडी में 16-16, कांगड़ा में 10 सड़कें बंद हैं।

    शिमला शहर में भूस्खलन, सड़क धंसी, आधा दर्जन पेड़ गिरे
    राजधानी शिमला में हो रही व्यापक वर्षा से जनजीवन प्रभावित हुआ है। शहर में करीब आधा दर्जन पेड़ों के धराशायी होने से निजी संपति को नुकसान पहुंचा है। छोटा शिमला क्षेत्र में राज्य सचिवालय के समीप एक सरकारी कार्यालय के भवन को पेड़ गिरने से क्षति पहुंची। हालांकि इस दौरान किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। यूएस क्लब के समीप मच्छी वाली कोटी नामक स्थान पर सम्पर्क सड़क धंसने से दो मंजिला भवन धराशायी हुआ। नगर निगम प्रशासन ने इस भवन को पहले ही असुरक्षित घोषित कर दिया था। सड़क से सटे कई मकान खतरे की जद में आ गए हैं। शिमला को निचले हिमाचल से जोड़ने वाले शिमला-बिलासपुर नेशनल हाइवे बीती देर रात चक्कर के पास पहाड़ी से मलबा व पेड़ गिरने से बाधित हो गया। प्रशासन ने जेसीबी व मशीनरी की मदद से हाइवे को बहाल किया। शिमला-बालूगंज सड़क भूस्खलन के कारण पिछले एक हफ्ते से बंद पड़ी है।

    शिमला के चौपाल में सबसे ज्यादा वर्षा, कुकुमसेरी सबसे ठंडा
    मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक बुधवार शाम से गुरुवार सुबह तक शिमला जिला के चौपाल में सबसे ज्यादा 40 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। धौलाकुआं में 20, नाहन में 19, पांवटा साहिब में 15, भरविन में 12 और सराहन में 11 मिमी वर्षा हुई। किन्नौर के ताबो और रिकांगपिओ में क्रमशः 64 व 48 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ़्तार से आंधी चली। कुकुमसेरी सबसे ठंडा स्थल रहा, जहां न्यूनतम पारा 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। डलहौजी में न्यूनतम पारा 13 , मनाली में 16.2, शिमला में 16.6 और कसौली में 18.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरामदास सोरेन बनेंगे हेमंत सरकार में 12वें मंत्री, कल लेंगे शपथ
    Next Article हाइ कोर्ट ने जेएसबीसीसीएल से पूछा- नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का अतिरिक्त भवन बनाने के लिए डीपीआर कब तक बनेगी?
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापत्तनम में उद्बोधन-‘योग ने पूरे विश्व को जोड़ा’

      June 21, 2025

      सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें

      June 20, 2025

      ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द
      • झारखंड में सबसे अधिक लातेहार में सामान्य से 347 प्रतिशत हुई बारिश
      • गोस्सनर कॉलेज में 27 तक 11वीं में एडमिशन ले सकते हैं छात्र
      • प्रधानमंत्री मोदी का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापत्तनम में उद्बोधन-‘योग ने पूरे विश्व को जोड़ा’
      • ढाका में विवि छात्रों के निष्कासन का विरोध, सड़क कर दी जाम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version