Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सरयू राय जेडीयू में शामिल, अब नितीश संग चलायेंगे तीर, झारखंड की राजनीति गरमाई
    Jharkhand Top News

    सरयू राय जेडीयू में शामिल, अब नितीश संग चलायेंगे तीर, झारखंड की राजनीति गरमाई

    sanjay singh
    shivam kumarBy shivam kumarAugust 4, 2024Updated:August 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    पटना/ रांची। झारखंड की राजनीति की चर्चित शख्सियत और जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय विधायक सरयू राय ने जदयू का दामन थाम लिया है और अब वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ आ चुके हैं। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने रविवार को उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलयी। सरयू राय के जदयू ज्वाइन करने के बाद जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ श्री राय का पिछले कई दशकों से व्यक्तिगत संबंध रहा है। मुझे विश्वास है कि उनके आने से झारखंड में पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री और जदयू के झारखंड प्रदेश प्रभारी अशोक चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार, राज्यसभा सांसद सह जदयू के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो, विधान पार्षद संजय गांधी और प्रदेश महासचिव मनीष कुमार मौजूद थे।

    सरयू राय बिहार और झारखंड की राजनीति में चर्चित नाम हैं। बहुचर्चित चारा घोटाले से लेकर मधु कोड़ा के लूट कांड तक की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने वाले सरयू राय 2019 तक भाजपा से जुड़े रहे। वह 2014 से 2019 तक झारखंड में रघुवर दास के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में खाद्य आपूर्ति और संसदीय कार्य मंत्री भी रहे। इस दौरान कई मुद्दों पर तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास से मतभेद के चलते जब भाजपा ने 2019 में उन्हें टिकट देने से इनकार कर दिया, तो उन्होंने पार्टी छोड़ दी और रघुवर दास के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ा। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री को हराया भी। अब जब राज्य 2024 के विधानसभा चुनाव की दहलीज पर है, तो सरयू राय जदयू से हाथ मिलाकर अपनी राजनीति को आगे बढ़ाना चाहते हैं। इसके लिए वह नीतीश कुमार का हर आदेश को मानने को तैयार हैं।

    bihar news jdu jharkhand news nitesh kumar patna news sanjay singh saryu rai top bihar news top jharkhand news top news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबंगाल में बाढ़ के लिए ममता ने झारखंड को ठहराया जिम्मेदार, तो बोले हिमंता, मैं नहीं मानता
    Next Article छह महीने से रांची के अनगड़ा में चल रहा था नशे का कारखाना, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
    shivam kumar

      Related Posts

      महिला से 40 हजार रुपये और जेवर की छिनतई

      May 19, 2025

      बस दुर्घटनाग्रस्त, छह घायल

      May 19, 2025

      झोलाछाप चिकित्सक के गलत इलाज करने से एक व्यक्ति की मौत

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित तीन लोगों के विरूद्ध मानहानि का नोटिस
      • सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी का भी बढ़ा भाव
      • शुरुआती कारोबार में उतार चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी
      • ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव
      • महिला से 40 हजार रुपये और जेवर की छिनतई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version