रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने राज्य के जेलों के रिक्त पदों पर अनुबंध पर नियुक्ति किये जाने पर नाराजगी जतायी है और कहा है कि जेल जैसे संवेदनशील स्थानों पर अनुबंध पर नियुक्ति क्यों की जा रही हैं। एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए खंडपीठ ने सरकार को यह बताने को कहा कि जेलों के रिक्त पद कब तक भरे जायेंगे।
पदों को भरने के लिए अब तक क्या प्रक्रिया की गयी है। अदालत ने हजारीबाग केंद्रीय कारा केआजादी के पहले के ऐतिहासिक दस्तावेज को संरक्षित करने के लिए अभिलेखागार कब तक बनेगा, इसकी भी जानकारी मांगी है। मामले की अगली सुनवाई 29 अगस्त को होगी।