रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की। सीइओ के साथ पहुंचे रांची विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार ने राज्यपाल का नाम झारखंड की मतदाता सूची में स्थानांतरित करवाने के लिए उनसे फार्म 8 भरवाया। इस प्रकार मतदाता सूची में नाम स्थानांतरण की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की गयी। अब शीघ्र ही उनका नाम रांची विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज हो जायेगा और वे झारखंड के मतदाता बन जायेंगे।
राज्यपाल संतोष गंगवार अब होंगे झारखंड के वोटर, मतदाता सूची में नाम स्थानांतरण के लिए भरा फॉर्म
Related Posts
Add A Comment