रांची। राजधानी के महात्मा गांधी मार्ग स्थित एक्सट्रीम बार में बीते 26 मई को डीजे संदीप प्रमाणिक की हत्या मामले में मुख्य अभियुक्त अभिषेक सहित 14 आरोपियों में से दो को हाइकोर्ट से राहत मिली है। झारखंड हाइकोर्ट के न्यायाधीश सुभाष चांद ने आरोपियों में शामिल यूनियन बैंक ऑफ इंडिया रामगढ़ के बैंक मैनेजर प्रतीक सिंह और समरूद्दीन को सशर्त तीस-तीस हजार रुपये के मुचलके के साथ जमानत दी है।

यहां बता दें कि 26 मई 2024 की रात एक्सट्रीम बार के डीजे संचालक संदीप प्रमाणिक की हत्या नशे की हालत में गोलियों से भूनकर कर दी गयी थी। मामले में पुलिस ने एसआईटी गठित करते हुए मुख्य अभियुक्त अभिषेक सिंह उर्फ छोटू पिता अशोक कुमार सिंह बार संचालक व उसके दोस्तों को गिरफ्तार किया था। प्रतीक सिंह और समरूद्दीन दोनों अभिषेक के दोस्त बताये जाते हैं और घटना के दिन साथ में नजर आये थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version