Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»मैं 23 अगस्त को दुमका कोर्ट में था, लेकिन युवा आक्रोश रैली के दौरान दर्ज हुआ भड़काऊ भाषण देने का केस: रणधीर सिंह
    झारखंड

    मैं 23 अगस्त को दुमका कोर्ट में था, लेकिन युवा आक्रोश रैली के दौरान दर्ज हुआ भड़काऊ भाषण देने का केस: रणधीर सिंह

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भाजयुमो की 23 अगस्त को हुई युवा आक्रोश रैली में भाजपा के 51 नेताओं पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। इसमें कई मंत्री, सांसद और विधायकों के नाम भी शामिल हैं। राजधानी के कार्यपालक दंडाधिकारी संजय कुमार ने इन नेताओं पर सरकारी काम-काज में बाधा डालने और भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाया है। प्राथमिकी में सारठ के विधायक रणधीर सिंह का नाम 14वें आरोपी के रूप में शामिल किया गया है। इस दिन विधायक रणधीर सिंह की दुमका कोर्ट में पेशी थी। श्री सिंह 12.30 बजे दुमका कोर्ट में पेश हुए थे। सारठ विधायक रणधीर सिंह मोरहाबादी मैदान में भाजयुमो की आक्रोश रैली में शामिल नहीं हुए थे। दुमका में 2010 के सूखा को लेकर एक आंदोलन के सिलसिले में उन पर मामला दर्ज हुआ था। उस वक्त रणधीर सिंह झारखंड विकास मोर्चा में थे। अभी श्री सिंह भाजपा से सारठ के विधायक हैं।

    23 अगस्त को मोरहाबादी मैदान में प्रदर्शन के दौरान जबरदस्त हंगामा हुआ था। पुलिस ने दर्ज केस में भाजपा नेताओं पर मुख्यमंत्री आवास घेराव की अनुमति के बिना रैली निकालने का आरोप लगाया है। साथ ही नेताओं पर विधि व्यवस्था बिगाड़ने और पुलिसकर्मियों पर पत्थर चलाते हुए हमला करने का आरोप लगाया है। कई पुलिसकर्मियों के घायल होने का केस भी दर्ज कराया गया है।

    इस संबंध में विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि मेरी 23 अगस्त को दुमका कोर्ट में पेशी थी। इस कारण मैं रांची नहीं आ पाया था। इसके बाद भी मोरहाबादी मैदान में आयोजित भाजयुमो के कार्यक्रम के दौरान हुई घटना में मुझ पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।असल में हेमंत सरकार डरी हुई है। इस कारण झूठी प्राथमिकी दर्ज करायी जा रही है। भाजपा के कार्यकर्ता इससे डरनेवाले नहीं हैं। हम लोग सच उजागर करेंगे़। जनता को हेमंत सरकार की सच्चाई बतायेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleछह जिलों के डीसी ने बताया, संताल में घुसपैठिये नहीं, आदिवासियों की संख्या कैसे घटी, यह भी बतायें: हाइकोर्ट
    Next Article बिहार के गया से हथियार के साथ तस्कर गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version