Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बिजली तार चोरी करने वाले अंतर जिला गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
    Top Story

    बिजली तार चोरी करने वाले अंतर जिला गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 29, 2024Updated:August 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -आठ क्विंटल चोंरी के अल्युमिनीयम तार और अन्य सामान बरामद

    खूंटी। हाईटेंशन विद्युत अल्युमिनीयिम तार की चोरी करने वाले अंतर जिला गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तोरपा थाना की पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास सें लगभग 800 किलोग्राम हाईटेंशन बिजली का अल्युमिनियम तार बरामद किया गया हे। पकड़े गये दोनों आरोपितों में मधुकम रांची निवासी गणेश कुमार और मधुकम, महुआ टोली रांची सिकंदर सिंह शामिल हैं।

    तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने गुरुवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि खूंटी के पुलिस कप्तान अमन कुमार को बुधवार को गुप्त सूचना मिली कि एक अंतर जिला गिरोह कमाडारा की ओर से हाईटेंशन बिजली के अल्युमिनियम तार की चोरी कर छोटे वाहन से खूंटी की ओर ले जानेवाला है। सूचना के सत्यापन और विधि सम्मत कार्रवाई करने के लिए एसपी के निर्देश पर तोरपा के एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया।

    छापामारी टीम में तोरपा के थाना प्रभारी प्रभात रंजन पांडेय और अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया। पुलिस टीम ने गुरुवार को सुबह पौने पांच बजे तोरपा थाना क्षेत्र के दियांकेल गांव के पास से एक मारुति सुजुकी सुपर कैरी माल वाहक गाड़ी नंबर जेएच 01 डीपी 2159 जो त्रिपाल से ढका हुआ था, सड़क किनारे खड़ा पाया। पीसीआर गाड़ी को देखकर वाहन पर सवार लोग गाड़ी लेकर भागने लगे। संदेह होने पर थाना प्रभारी तोरपा और पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त गाड़ी का पीछा कर कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया गया। वाहन पर दो लड़के सवार थे। चालक सीट पर बैठे व्यक्ति से पूछने पर उसने अपना नाम गणेश कुमार ग्राम मधुकम छोटानागपुर स्कूल के पास थाना सुखदेव नगर, जिला रांची बताया। उसकी बगल सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम सिकंदर सिंह पिता जितेंद्र सिंह ग्राम मधुकम रांची बताया।

    संदेह होनें के आधार पर वहां के त्रिपाल हटाकर वाहन की जांच की गई, तो वाहन के डाला में आठ क्विंटल हाईटेंशन बिजली का अल्युमिनियम तार पाया गया। साथ ही एक तार काटने का कटर, हेक्सा ब्लेड लगी आरी, पेंचकस, नायलॉन रस्सी आदि बरामद किए गए। पकड़े गए दोनों व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपने अन्य 8-10 सहयोगियों के नाम बताए, जो रांची और गुमला जिले के रहने वाले है।

    पकड़े गये आरोपितों ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि कमडारा थाना क्षेत्र से बिजली तार की चोरी में वे शाामिल थे और पूर्व में भी कई बार खूंटी और गुमला क्षेत्र में विद्युत तार चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बिजली चोरी को लेकर विभाग द्वारा बुधवार को कमडारा थाने में 10-12 लाख रुपये मूल्य के बिजली तार चोरी होने का मामला दर्ज कराया गया है। पकड़े गये दोनों आरोपितों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। छापामारी दल में तोरपा कें एसडीपीओ के अलावा तोरपा के थाना प्रभारी प्रभात रंजन पांडेय, आरक्षी देवचरण भगत, आशीषन टेटे और चौकीदार राजेंद्र लोहार शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमांडर और बेड़ो में जल्द ही कोल्ड स्टोरेज  होगा चालू : मंत्री
    Next Article आरपीएफ ने शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित

      June 7, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version