Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड आंदोलनकारियों के दिन बहुरेंगे, सीएम के निर्देश पर आंदोलनकारियों की सूची तैयार
    Top Story

    झारखंड आंदोलनकारियों के दिन बहुरेंगे, सीएम के निर्देश पर आंदोलनकारियों की सूची तैयार

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -दुमका में 79, रांची 304, जामताड़ा में 301 नये आंदोलनकारी
    अजय शर्मा
    रांची। झारखंड अलग राज्य के निर्माण के दौरान हुए आंदोलन में शामिल आंदोलनकारियों के दिन बहुरने वाले हैं। सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर आंदोलनकारियों को चिह्नित करने वाले आयोग ने इसकी सूची तैयार कर ली है। जल्द ही इस फाइल पर सीएम की सहमति हो जायेगी। आंदोलनकारियों के अधिकांश मामले राज्य सरकार पहले ही वापस ले चुकी है। कई के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। झारखंड को अलग राज्य का दर्जा मिले इसके लिए झामुमो के सुप्रीमो शिबू सोरेन की अगुवाई में भी करीब दो दशक तक आंदोलन किया गया। इस दौरान करीब 10 हजार लोग जेल गये थे। कई बहनों का भाई और कई महिलाओं का पति छिन गया था। वैसे परिवारों की सूची अलग से तैयार की जा रही है। आंदोलनकारियों को मिलनेवाले लाभ में मुख्य रूप से पेंशन है। अभी जो सूची तैयार की गयी है। उसमें राज्य भर के 2997 आंदोलनकारी चिह्नित किये गये हैं।

    कितनी मिलेगी पेंशन
    छह माह से अधिक जेल में रहनेवाले आंदोलनकारियों को 7 हजार रुपये नगद प्रतिमाह। छह माह से कम और तीन माह से ज्यादा जेल में बंद आंदोलनकारियों या उनके परिजन प्रतिमाह 5 हजार रुपये मिलेंगे। तीन माह से कम जेल में बंद रहनेवाले आंदोलकारियों या उनके परिजनों को तीन हजार पांच सौ रुपये प्रतिमाह दिये जायेंगे।

    कैसे तैयार की गयी है सूची
    आंदोलनकारियों की सूची आंदोलन के दौरान दर्ज एफआइआर और जेल के रिकार्ड से तैयार की गयी है। इसके लिए आंदोलनकारी चिह्नितीकरण आयोग का गठन किया गया है।

    नये आंदोलनकारियों की संख्या
    बोकारो 57, चतरा 89, देवघर 145, पश्चिम सिंहभूम 74, सरायकेला खरसावां 111, साहिबगंज 3, रांची 304, रामगढ़ 177, पलामू 47, लोहरदगा 65, लातेहार 5, खूंटी 18, जामताड़ा 301, हजारीबाग 256, गुमला 08, गोड्डा 277, गिरिडीह 431, गढ़वा 27, पूर्वी सिंहभूम 489, दुमका 79 और धनबाद मे 34 आंदोलनकारी नये चिह्नित किये गये हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सहमति मिलने के बाद पेंशन का लाभ मिलने लगेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविद्यार्थियों को हर हाल में गुणात्मक शिक्षा सुलभ हो : राज्यपाल
    Next Article पारा शिक्षकों के साथ मीटिंग-मीटिंग खेल रही झारखंड सरकार: अमर बाउरी
    shivam kumar

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित

      June 7, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version