Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड में 15 अगस्त तक मौसम विभाग का अलर्ट:पाकुड़ और साहिबगंज में भारी बारिश की संभावना
    Top Story

    झारखंड में 15 अगस्त तक मौसम विभाग का अलर्ट:पाकुड़ और साहिबगंज में भारी बारिश की संभावना

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड के कई जिलों में 15 अगस्त तक के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। राज्य के कई जिलों में इस बार हुई अच्छी बारिश से किसानों को राहत मिली है।

    आज कैसा रहेगा मौसम
    आज मौसम विभाग ने पाकुड़ और साहिबगंज के इलाकों में भारी बारिश की संभावना जाहिर की है। संथाल प्रमंडल के कई इलाकों में आज बारिश होगी। पाकुड़ और साहिबगंज के साथ- साथ गोड्डा, दुमका, जामताड़ा, देवघर औऱ धनबाद के इलाकों मे भी आज अच्छी बारिश होगी। इन इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। इन जगहों के अलावा राज्य के दूसरे जिलों में भी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

    कैसा रहा है मौसम
    राज्य में पिछले 24 घंटे के मौसम पर नजर डालें तो राज्य के कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। राज्य में मानसून की गतिविधि सामान्य रही है। राज्य में सबसे अधिक बारिश 86 मिमी गढ़वा के धुरकी में हुई है। राज्य में सबसे अधिक तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में दर्ज किया गया है जबकि सबसे कम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रांची में दर्ज किया गया है। धुरकी के अलावा गोविंदपुर, लिट्टीपाड़ा में भी भारी बारिश दर्ज की गई है।

    यहां अब भी बारिश कम
    राज्य में एक जून से लेकर 11 अगस्त तक 616.5 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। अब तक राज्य में 528 मिमी बारिश हुई है। राज्य में 14 प्रतिशत कम बारिश हुई है। राज्य के जिस जिले में सबसे कम बारिश हुई उसमें पाकुड़ सबसे आगे हैं यहां अब तक 54 प्रतिशत कम बारिश हुई है। यहां 687.6 मिमी बारिश होनी चाहिए थी जबकि 313.9 मिमी ही बारिश हुई है। इसके बाद सबसे कम बारिश लोहरदगा और चतरा में दर्ज की गई है जहां 38 फीसदी कम बारिश हुई है।

    इन जिलों में हुई अच्छी बारिश
    राज्य में कुछ जिले ऐसे भी है जहां उम्मीद से अधिक बारिश हुई है। पलामू में सामान्य से 9 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है यहां अब तक 489.7 प्रतिशत बारिश होनी चाहिए थी जबकि 534.1 प्रतिशत बारिश हुई। राज्य में सबसे अधिक बारिश धनबाद में हुई जो 16 प्रतिशत अधिक रही। यहां 637.9 प्रतिशत बारिश होनी चाहिए थी यहां 737.9 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। इसके अलावा राज्य के दूसरे जिलों में कम बारिश हुई है।

    बारिश का असर हवाई जहाज पर भी
    राज्य में बारिश का असर राज्य के कई जिलों में पड़ा है। राजधानी रांची सहित जमशेदपुर, पलामू, धनबाद के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति रही। रविवार को दिल्ली से रांची के लिए आवाजाही करने वाले विमान देरी से चले। दोपहर 2:10 बजे में दिल्ली से आने वाला इंडिगो का विमान करीब डेढ़ घंटा देर से पहुंची। इसी तरह बारिश की वजह से 5:30 बजे दिल्ली रवाना होने वाला इंडिगो का विमान 4 घंटा विलंब से रवाना हुआ। इंडिगो की रांची-दिल्ली विमान का समय शाम 5:30 बजे था बारिश की वजह से रात 9:20 में इसने उड़ान भरी।

    लबालय भरे जलाशय
    राज्य में हुई अच्छी बारिश का असर है कि राज्य के कई डैम और जलासय भर गए हैं। राज्य के छह डैमों तेनुघाट, मैथन, पंचेत हिल, गेतलसूद, कोनार और तिलैया में 1.33 बिलियन क्यूबिक मीटर पानी है। , बीते साल इस समय तक डैमों में 0.66 बिलियन क्यूबिक मीटर पानी था। सामान्य रूप से इन डैमों में करीब 1.08 बिलियन क्यूबिक मीटर पानी होना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहजारीबाग में मिला बांग्लादेशी डिवाइस लगा गिद्ध
    Next Article सीपी सिंह के क्षेत्र में सबसे अधिक बढ़े वोटर, दिनेश मरांडी के क्षेत्र में सबसे कम
    shivam kumar

      Related Posts

      शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो

      May 21, 2025

      शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई

      May 21, 2025

      यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version