रांची। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से झारखंड राज्य में की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। बन्ना गुप्ता ने तय समय पर और निर्धारित लक्ष्य हासिल करने तक राज्य से फाइलेरिया के उन्मूलन तक अभियान जारी रखने की बात कही। बताया कि झारखंड के चतरा, दुमका, गोड्डा, हजारीबाग, जामताड़ा, लातेहार, पलामू, सरायकेला और पश्चिम सिंहभूम में यह प्लान चलेगा।

इसके तहत 14 हजार 95 गांव को चिह्नित कर प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से तीन करोड़ 11 लाख दवा देने की योजना बनायी गयी है। मंत्री ने बताया कि यह रोग आमतौर पर गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को होता है। ऐसे में वे केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि प्रभावित जिलों में जल्द से जल्द प्रधानमंत्री आवास बनाने का लक्ष्य पूर्ण करें। साथ ही बरसात का मौसम चल रहा है, इसलिए प्रत्येक राज्य में खासकर झारखंड में मच्छरदानी का आवंटन जल्द किया जाये।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version