Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»नेपाल ने मध्य पूर्व के देशों में रह रहे अपने नागरिकों के लिए जारी की चेतावनी
    दुनिया

    नेपाल ने मध्य पूर्व के देशों में रह रहे अपने नागरिकों के लिए जारी की चेतावनी

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 1, 2024Updated:August 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने मध्य पूर्व के देशों में रह रहे अपने नागरिकों के लिए विशेष सतर्कता बरतने की चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी के बाद संबंधित देशों के नेपाली दूतावासों की तरफ से आपातकालीन संपर्क नंबर जारी किया गया है।

    विदेश मंत्री डॉ.आरजू राणा देउवा ने मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक की और इजरायल द्वारा इरान एवं लेबनान में किए गए हमले के बाद उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनजर इन देशों में रह रहे अपने नागरिकों के लिए विशेष सतर्कता बरतने की चेतावनी जारी की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अमृत राई ने मीडियाकर्मियों से कहा कि इजराइल, इरान, मिस्र और लेबनान में रहे अपने नागरिकों को सुरक्षित रहने और विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि वैसे तो मध्यपूर्व की चिंताजनक अवस्था को देखते हुए आसपास के देशों में कामदार के रूप में गए अपने नागरिकों को भी अलर्ट रहने को कहा गया है।

    विदेश मंत्रालय के निर्देश के बाद इरान, मिस्र और इजराइल में नेपाली दूतावास और लेबनान के महावाणिज्य दूतावास के जरिए सूचना जारी कर अलग-अलग देशों के लिए अलग-अलग आपातकालीन संपर्क नंबर जारी किया गया है। इन देशों में रहने वाले नागरिकों को तत्काल दूतावास से संपर्क करने और अपनी-अपनी लोकेशन के बारे में जानकारी देने को कहा गया है।

    इरान के नए राष्ट्रपति के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने राजधानी तेहरान पहुंचे हमास के सर्वोच्च नेता इस्माइल हानिया की हत्या इजरायल के द्वारा किए जाने का दावा किया गया है। इतना ही नहीं लेबनान की राजधानी बेरूत में रह रहे हिज्बुलाह के कमांडर फाउद शुकर को भी इजरायल ने मार गिराया है। इन दोनों घटनाओं के बाद इरान और लेबनान दोनों ने ही इजरायल से बदला लेने की धमकी दी है। इन्हीं सब परिस्थितियों के बाद मध्यपूर्व में काफी तनाव बना हुआ है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तान ने आतंकवादी समूह एमबी और एचजीबीजी को प्रतिबंधित किया
    Next Article चार भारतीय टीवी चैनल समूहों ने नेपाल में बंद किया प्रसारण
    shivam kumar

      Related Posts

      पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी की राजनीतिक सक्रियता से प्रधानमंत्री ओली नाराज

      June 12, 2025

      आईएमएफ ने नेपाल के आर्थिक सुधारों के लिए 42.7 मिलियन डॉलर को मंजूरी दी

      June 12, 2025

      नेपाल-भारत के बीच कनेक्टिविटी और संयुक्त साझेदारी से ही समृद्धि संभव : विदेश मंत्री डॉ. राणा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version