Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची रैली में जाने से रोके जाने पर भड़के पांकी विधायक, बालूमाथ में दिया धरना
    झारखंड

    रांची रैली में जाने से रोके जाने पर भड़के पांकी विधायक, बालूमाथ में दिया धरना

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 23, 2024Updated:August 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। तरहसी-पांकी विधानसभा क्षेत्र से रांची रैली में जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को जांच के बहाने शुक्रवार को हेरहंज औऱ बालूमाथ में रोके जाने पर पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता भड़क गए एवं बालूमाथ में धरना पर बैठ गए। उन्होंने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ धरना देकर झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस कार्रवाई को तानाशाही करार दिया।

    विधायक ने कहा कि पांकी विधानसभा क्षेत्र से निकलने के बाद सबसे पहले हेरहंज में एक से डेढ़ घंटे तक रोका गया। वहां से किसी तरह बहस कर निकलने पर बालूमाथ में दो घंटे से रोके जाने पर सारे कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर ही धरना देने का निर्णय लिया गया।

    विधायक ने कहा कि हजारों युवा बेरोजगारी के सवाल पर अपनी आवाज बुलंद करने के लिए रांची जा रहे थे लेकिन एक योजनाबद्ध तरीके से पुलिस के सहारे हेमंत सरकार ने उन्हें रोका और परेशान करने की कोशिश की गई। मुख्यमंत्री नहीं चाहते कि उनकी कमियां सार्वजनिक हो। विपक्ष के लगातार प्रहार से सरकार तिलमिला गई है।

    विधायक डॉ. मेहता ने कहा कि सारे कार्यकर्ता सुबह से निकले हुए हैं और भूखे प्यासे उन्हें रास्ते में रोकना नाइंसाफी है। जांच के नाम पर केवल वाहनों को रोक कर रखा गया। जांच नहीं की गयी। आने वाले समय में तानाशाह हेमंत सोरेन की सरकार को झारखंड के युवा उखाड़ फेंकेंगे। हेमंत सोरेन की तानाशाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्हें रोके जाने से स्पष्ट होता है कि यह सरकार पूरी तरह से विफल है और अपनी विफलता पर पर्दा डालने के लिए ही ऐसी कार्रवाई की है।

    इस मौके पर पांकी मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह, शंकर शुक्ला, लाला यादव, पांकी विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह, कार्तिक सिंह, तरहसी मंडल अध्यक्ष अजीत प्रसाद गुप्ता समेत कई लोग मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवाहन जांच के बहाने लातेहार में रोके गए पलामू के भाजपा कार्यकर्ता, सड़क पर बैठकर किया प्रदर्शन
    Next Article युवा आक्रोश रैली : मोरहाबादी रणक्षेत्र में तब्दील, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, पानी की बौछार और लाठीचार्ज भी किया
    shivam kumar

      Related Posts

      विधानसभा का मानसून सत्र: सदन के अंदर और बाहर होगा SIR का विरोध, सत्ताधारी विधायकों की हुई संयुक्त बैठक

      August 1, 2025

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दुर्गापुर एयरपोर्ट के लिए रवाना, धनबाद में आईआईटी के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

      August 1, 2025

      लोकसभा में उठा पलामू के चियांकी एयरपोर्ट का मुद्दा, पलामू सांसद ने कहा – राज्य सरकार नहीं उठा रही जरूरी कदम

      August 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत पर टैरिफ का बोझ डाल कर अमेरिका का नुकसान कर गये ट्रंप
      • विधानसभा का मानसून सत्र: सदन के अंदर और बाहर होगा SIR का विरोध, सत्ताधारी विधायकों की हुई संयुक्त बैठक
      • बंगाल में असली आधार कार्ड सेंटर की आड़ में चल रहा था फर्जी आधार बनाने का रैकेट, बांग्लादेशी घुसपैठियों को दिए जा रहे थे कार्ड
      • बर्दवान जेल में कैदियों की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत, हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश से जांच की मांग
      • महिला ओपन गोल्फ 2025: वोड की धीमी शुरुआत, ओकायामा और ताकेडा पहले दिन संयुक्त बढ़त पर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version