Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»राजनाथ सिंह ने प्रवासी भारतीयों को अमेरिका और भारत के बीच सेतु बताया
    दुनिया

    राजनाथ सिंह ने प्रवासी भारतीयों को अमेरिका और भारत के बीच सेतु बताया

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। अमेरिका के टेनेसी राज्य में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात करने के बाद उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें दोनों देशों के बीच एक सेतु की तरह बताया। रक्षामंत्री ने इस जानकारी को अपने एक्स पोस्ट में साझा किया है।

    राजनाथ सिंह, अमेरिका और भारत के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ करने के लिए चार दिन की आधिकारिक यात्रा पर हैं। उन्होंने अपने दौरे के आखिरी दिन रविवार को मेम्फिस में राष्ट्रीय नागरिक अधिकार संग्रहालय में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ बातचीत की।

    रक्षा मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार, सिंह ने भारतीय समुदाय को भारत और अमेरिका के बीच एक सेतु की तरह बताया, जो घनिष्ठ संबंधों और सद्भावना को बढ़ावा देता है। उन्होंने पिछले दशक में भारत की विकास गाथा और एक आशाजनक भविष्य के साथ अपार संभावनाओं को रेखांकित किया।

    रक्षा मंत्री ने महात्मा गांधी के सम्मान में एक प्रदर्शनी का आयोजन करने और साल 2019 में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर राष्ट्रीय नागरिक अधिकार संग्रहालय के पास दो ‘गांधी मार्ग’ सड़क संकेतक लगाने में भारतीय समुदाय के प्रयासों की भी सराहना की।

    सिंह ने अपनी बैठक के बाद ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मेम्फिस में भारतीय समुदाय के साथ शानदार बातचीत हुई। समाज, विज्ञान और अर्थव्यवस्था में उनका योगदान अनुकरणीय रहा है।’’

    इससे पहले दिन में सिंह ने टेनेसी के मेम्फिस में ‘नेवल सरफेस वारफेयर सेंटर’ के विलियम बी मॉर्गन लार्ज कैविटेशन चैनल का भी दौरा किया। यह विश्व के सबसे बड़े और सर्वाधिक प्रौद्योगीकृत उन्नत जल सुरंगों में से एक है। यहां पनडुब्बियों और अन्य नौसैन्य हथियार प्रणालियों का परीक्षण किया जाता है। भारत में स्वदेशी डिजाइन व विकास के लिए इसी तरह के एक प्रतिष्ठान की स्थापना के प्रस्ताव के बीच उन्होंने जल सुरंग का दौरा किया।

    सिंह ने मैरीलैंड के कार्डेरॉक स्थित ‘नेवल सरफेस वारफेयर सेंटर’ का भी दौरा किया और कहा कि उन्होंने वहां महत्वपूर्ण प्रयोग देखा। इससे पहले, सिंह ने अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन से मुलाकात की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘देवरा : पार्ट-1’ का पोस्टर रिलीज, 27 सितंबर को फिल्म हाेगी रिलीज
    Next Article कतर और कुवैत ने एलएनजी आपूर्ति सौदे पर हस्ताक्षर किए
    shivam kumar

      Related Posts

      ढाका में विवि छात्रों के निष्कासन का विरोध, सड़क कर दी जाम

      June 21, 2025

      रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए

      June 19, 2025

      राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापत्तनम में उद्बोधन-‘योग ने पूरे विश्व को जोड़ा’
      • ढाका में विवि छात्रों के निष्कासन का विरोध, सड़क कर दी जाम
      • शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह अबतक 1.39 फीसदी घटकर 4.59 लाख करोड़ रुपये
      • योग हमारी परंपरा, नई पीढ़ी तक पहुंचने की जरूरत :स्वास्थ्य मंत्री
      • सीबीआई ने बीस हजार घूस लेते बैंक अधिकारी को पकड़ा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version