Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»आर.जी. कर आंदोलन: अस्पताल की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार एसीपी को हटाया गया
    राज्य

    आर.जी. कर आंदोलन: अस्पताल की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार एसीपी को हटाया गया

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में चल रहे आंदोलन के बीच, छात्रों की मांगों को मानते हुए अस्पताल की सुरक्षा का दायित्व संभाल रहे एसीपी (असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस) रैंक के अधिकारी को अस्पताल की जिम्मेदारी से हटा दिया गया है। कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल के आदेश पर तत्काल प्रभाव से एसीपी को हटाया गया है।

    आर.जी. कर अस्पताल में शुक्रवार को एक महिला डॉक्टर का शव अस्पताल के आपातकालीन विभाग के चौथे मंजिल पर स्थित सेमिनार कक्ष से बरामद किया गया था। आरोप है कि उसकी हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। इस घटना के बाद अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

    आंदोलनकारी छात्रों की प्रमुख मांगों में एसीपी को हटाना शामिल था। रविवार शाम को पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने आंदोलनकारी डॉक्टरों से मुलाकात की थी। इसके बाद ही उनकी मांग को स्वीकार करते हुए एसीपी को आर.जी. कर अस्पताल की जिम्मेदारी से हटा दिया। इसके अलावा, अस्पताल के भीतर स्थित पुलिस चौकी में कई दिनों से खाली पड़े अतिरिक्त ओसी (ऑफिसर-इन-चार्ज) के पद पर इंस्पेक्टर शुभ्रांशु मुदली को नियुक्त किया गया है, जिन्हें तुरंत काम शुरू करने का निर्देश दिया गया है।

    उल्लेखनीय है कि इस मामले में पुलिस ने पहले ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो अस्पताल का कर्मचारी नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, संजय राय नाम का गिरफ्तार व्यक्ति सिविक वोलंटियर है, हालांकि पुलिस ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। इस घटना के बाद से अस्पताल के अंदर की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं, खासकर जब अस्पताल में पुलिस चौकी होने के बावजूद ऐसी घटना घटित हुई।

    आंदोलनकारी डॉक्टरों ने अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट, प्रिंसिपल और पल्मोनरी विभाग के प्रमुख के इस्तीफे की भी मांग की है। उनका कहना है कि सिर्फ जिम्मेदारी से हटाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि इन अधिकारियों को लिखित में माफी भी मांगनी होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशुभेंदु ने की आरजीकर के प्रिंसिपल को सस्पेंड कर उनकी भूमिका की जांच की मांग
    Next Article हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में जुटी भाजपा
    shivam kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री योगी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोले- पिछले 11 साल देश के लिए स्वर्णिम काल

      June 10, 2025

      राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम को लेकर मेघालय पुलिस आज दोपहर पहुंचेगी गुवाहाटी

      June 10, 2025

      बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले हाेंगे पंचायत उपचुनाव, 9 जुलाई को 2,634 सीटों पर होगा मतदान

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version