खूंटी। जिला के तोरपा प्रखंड में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी का प्रखंड स्तरीय बैठक हुई। प्रखंड अध्यक्ष अजय गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पार्टी के प्रखंड प्रभारी सयूम अंसारी मुख्य रूप से शामिल हुए। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आयोजित बैठक में प्रखंड प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी राजनीतिक दल को सशक्त बनाने में उसके कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम होती है।

चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की जीत की राह कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही आसान होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने की अपील की। जिससे चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत की राह आसान हो सके। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के पूर्व प्रत्याशी पुनीत हेंब्रम, सोशल मीडिया जिला कोऑर्डिनेटर सुनीता गोप, कुर्बान खान, जनेश्वर गोप, रिया धान, सलीम टोपनो, फुलरेंज टोपनो, जाउल खान, इमरान खान सहित अन्य प्रखंड एवं पंचायत स्तर के कार्यकर्ता शामिल थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version