Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»शुभेंदु अधिकारी ने 14 अगस्त की घटना पर पुलिस और टीएमसी पर उठाए सवाल
    राज्य

    शुभेंदु अधिकारी ने 14 अगस्त की घटना पर पुलिस और टीएमसी पर उठाए सवाल

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने एक ट्वीट के जरिए राज्य की कानून व्यवस्था और टीएमसी सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। शनिवार उन्होंने 14 अगस्त को आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुई तोड़फोड़ और महिला प्रशिक्षु डॉक्टरों के ‌साथ एक महिला पुलिस अधिकारी पर हुए हमले के लिए पुलिस और टीएमसी के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है। दरअसल कोलकाता पुलिस की ओर से इस महिला की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर पूछा गया था कि क्या रात उनकी नहीं थी?

    शुभेंदु अधिकारी ने ट्वीट में लिखा, “रात हर महिला की थी, लेकिन दुर्भाग्य से पश्चिम बंगाल पुलिस और कोलकाता पुलिस महिलाओं को सुरक्षा देने के काबिल नहीं थीं। डॉक्टर, नर्सें, पुलिसकर्मी या सड़कों पर विरोध कर रही महिलाएं—किसी के पास सुरक्षा नहीं थी क्योंकि पुलिस बल अक्षम था और टीएमसी गुंडों के साथ मिले हुए थे, जिन्होंने पहले से योजना बनाकर इस तोड़फोड़ को अंजाम दिया।”

    उन्होंने टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रशिक्षु महिला पुलिसकर्मी (ट्रैनी सी नंबर 702) पर हुए हमले की कड़ी निंदा की और सवाल उठाए, “क्या घायल महिला पुलिस कर्मी का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है? मेरे सूत्रों के अनुसार वह अभी भी प्रशिक्षु है और नियमानुसार कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात नहीं की जा सकती। अगर वह प्रशिक्षु है, तो 14 अगस्त की शाम को उसकी अवैध तैनाती के लिए कौन जिम्मेदार है?”

    शुभेंदु अधिकारी ने सवाल किया है कि इस जघन्य कृत्य के लिए जिम्मेदार टीएमसी गुंडे की पहचान की गई है या नहीं। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इन सवालों का जवाब मांगा है।

    यह ट्वीट पश्चिम बंगाल की राजनीतिक स्थिति में एक नए विवाद का संकेत है, जिसमें राज्य की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडॉक्टरों के हड़ताल से बंगाल में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
    Next Article प्रतापगढ़ क्राइम ब्रांच में सात इंस्पेक्टर की तैनाती
    shivam kumar

      Related Posts

      यूपी: इटावा में हत्या के मामले में दोषी को हुई आजीवन कारावास, पचास हजार जुर्माना

      August 3, 2025

      हम वही खरीदेंगे जो भारतीयों की मेहनत से बना हो, प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान

      August 2, 2025

      तेजस्वी के मतदाता सूची से नाम काटने के आरोप का चुनाव आयोग ने किया खंडन

      August 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आजाद सिपाही के प्रधान संपादक हरिनारयण सिंह का निधन
      • यूपी: इटावा में हत्या के मामले में दोषी को हुई आजीवन कारावास, पचास हजार जुर्माना
      • पार्किंग में खड़ी दो कार का शीशा तोड़कर 50 हजार नकद और कीमती सामान की चोरी
      • ओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी
      • पूर्व ब्राज़ीली डिफेंडर डेविड लुइज़ ने फोर्टालेज़ा क्लब छोड़ा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version