Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का चौथा चरण शुरू, मुख्यमंत्री ने लोगों से लाभ उठाने की अपील की
    Top Story

    ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का चौथा चरण शुरू, मुख्यमंत्री ने लोगों से लाभ उठाने की अपील की

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 30, 2024Updated:August 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लोगों के द्वार तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम के चौथे चरण की शुरुआत हुई। यह जनसंपर्क कार्यक्रम 15 सितंबर तक जारी रहेगा। इस जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत सभी जिलों के विशेष शिविर लगाया गया है।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जेएमएम के विधायक व नेता और सभी जिलों के डीसी लोगों को अपने नजदीकी पंचायत,वार्ड में जाकर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने और दूसरों को भी प्रेरित करने की अपील कर रहे हैं। हेमंत सोरेन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि आपकी सरकार आपको योजनाओं का लाभ देने के लिए चौथी बार आपके द्वार पहुंच रही है। उन्होंने लोगों से अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजित किये जा रहे शिविरों से योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।

    इसके अलावा महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लोगों से लाभ उठाने की अपील की है। बोकारो, गिरिडीह, लोहरदगा, देवघर, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम, साहिबगंज, सरायकेला-खरसांवा सहित अन्य जिलों के डीसी ने भी ऑफिशियल एक्स हैंडल पर पोस्ट कर जनसंपर्क कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी है।

    हेंमत सोरेन ने सबसे पहले 15 नवंबर, 2021 को पंचायत स्तर पर लाभार्थियों के लिए शिविर लगाकर आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इस पहल का उद्देश्य कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदनों का मौके पर ही निपटारा करना है ताकि ग्रामीणों को जल्द से जल्द लाभ मिलना शुरू हो सके।

    राज्य में 2021 में कुल 6,867 शिविर आयोजित किये गये और लगभग 35.95 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे। इसी तरह 2022 में 5,696 शिविर लगाये गये और लगभग 55.44 लाख आवेदन आये। तीसरे चरण यानी 2023 में कुल 5,496 शिविर आयोजित किये गये और लगभग 58.26 लाख आवेदन प्राप्त हुए। तीन चरणों में प्राप्त कुल आवेदनों में से लगभग 1.49 करोड़ आवेदनों का निपटारा किया जा चुका है।

    कार्यक्रम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। इसमें झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, अबुआ आवास योजना, सार्वभौमिक पेंशन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना और किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) जैसी योजनाओं के लिए आवेदन शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबारिश-बाढ़ की मार झेल रहे गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ पर चक्रवात का साया
    Next Article रामदास सोरेन झारखंड के बने मंत्री
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड प्री मॉनसून की बारिश से हुआ ठंडा, पलामू में 32 डिग्री तापमान

      May 23, 2025

      कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक

      May 22, 2025

      जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
      • ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी का रुख
      • अश्विनी वैष्णव पटना से जमालपुर रवाना, 11 बजे करेंगे रेल इंजन कारखाना का निरीक्षण
      • झारखंड प्री मॉनसून की बारिश से हुआ ठंडा, पलामू में 32 डिग्री तापमान
      • किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों के घेरे में चार आतंकवादी, चल रही है मुठभेड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version