पटना। बिहार में पटना सहित अन्य जिलाें में मंगलवार शाम हुई झमाझम बारिशा के बाद बुधवार काे भी राज्य के कई जिलाें में बारिश हाेने की संभावना है।
मौसम विभाग ने राज्य के पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्र में अधिक वर्षा होने की संभावना जतायी है। इसके साथ ही वज्रपात की भी चेतावनी दी गयी है। मध्य बिहार में वर्षा थोड़ी कम हो सकती है। इसके साथ ही मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले तीन दिनों तक राज्य में सक्रिय रूप से वर्षा होने की संभावना है। राज्य के तापमान में कोई विशेष बदलाव के संकेत नहीं हैं। एक से दो डिग्री की गिरावट हो सकती है।
बुधवार काे राज्य के 6 जिलों में भारी वर्षा के साथ वज्रपात की चेतावनी माैसम विभाग ने दी है। पश्चिम चंपारण में बहुत भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। वहीं गोपालगंज, सीवान, पूर्वी चंपारण, कटिहार, और भागलपुर में भारी वर्षा की संभावना है। भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद में अधिक वर्षा तो राजधानी पटना सहित नालंदा भोजपुर और गया में रुक-रुककर अधिक वर्षा होने की संभावना माैसम विभाग ने दी है।