Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»राज्य सरकार का ट्रैक रिकॉर्ड पूरी तरफ फेल: बाबूलाल मरांडी
    Jharkhand Top News

    राज्य सरकार का ट्रैक रिकॉर्ड पूरी तरफ फेल: बाबूलाल मरांडी

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 25, 2024Updated:August 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने वर्चुअल माध्यम से जुड़े। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बड़ी-बड़ी बातें और घोषणा करती है, परंतु उनका ट्रैक रिकॉर्ड पूरी तरफ फेल है। संर्वधन पेंशन योजना का ही हाल आप सब देख लीजिए। हम अभी अपने गृह प्रखंड की बेलवाना पंचायत के सिरसिया गांव में हैं। मेरे पीछे जो महिलाएं हैं, इन्हें वृद्धा और विधवा पेंशन नहीं मिली है। इन्होंने फॉर्म भी भरा, इनके साथ ठगी भी हुई, लेकिन पेंशन नहीं मिली। यह तो एक उदाहरण भर है, पूरे प्रदेश में सभी योजनाओं की कमोबेश यही स्थिति है।

    हेमंत सरकार आज जो घोषणा कर रही है, उस पर जनता कतई विश्वास करनेवाली नहीं है। नयी घोषणाएं फिर से लोगों को ठगने का एक प्रयास है। साथ ही अखबारों में सुर्खियां पाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। साढ़े चार वर्षों में एक भी घोषणा पूरी नहीं हुई। जनता सारी बात को समझ चुकी है। जनता मन में ठान चुकी है कि हेमंत सोरेन को भगाना है, बीजेपी को लाना है।

    श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड की जनता की आवाज बनने का पार्टी का प्रयास है। पिछले साढ़े चार वर्षों में, राज्य की जनता ने विकास के नाम पर सिर्फ वादे सुने हैं, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं बदला। भारतीय जनता पार्टी उन्हीं ज्वलंत मुद्दों को उठा रही है, जो हर झारखंडवासी के मन में हैं। इस कांग्रेस नेतृत्व वाली झामुमो सरकार ने वादे करने और फिर झारखंड की जनता के साथ खो-खो खेल कर भागने में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

    श्री मरांडी ने कहा कि झामुमो-कांग्रेस के ठगबंधन की दगाबाजी की कहानी कोई नयी नहीं है। चुनाव खत्म होते ही अपने वादों से मुकर जाने का इनका पुराना इतिहास रहा है। कर्नाटक में कांग्रेस अपनी गलतियों और वादाखिलाफी की सजा भुगत रही है। कांग्रेस की फरेबी सरकार ने कर्नाटक में गृह लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2,000 रुपये देने का झूठा सपना दिखाया, लेकिन मई 2024 के बाद से एक भी महिला को एक पैसा तक नहीं मिला।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचांडिल डैम से मिला अल्केमिस्ट एविएशन के प्रशिक्षक विमान का मलबा
    Next Article शिबू सोरेन जी का बेटा अपना वादा पूरा नहीं करेगा, तो कौन करेगा : हिमंता
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल

      May 23, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात

      May 23, 2025

      मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version