रांची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह सांसद संजय सेठ ने सोमवार को रांची महानगर की भाजपा की नयी टीम और 19 मंडलों के नवनियुक्त मंडल के अध्यक्ष को अपने आवास पर बुलाकर सम्मानित किया। सभी कर्मयोगी कार्यकतार्ओं को बधाई और शुभकामनाएं दिया। इस अवसर पर संजय सेठ ने कहा कि भाजपा एक परिवार है और हम सब लोग एक परिवार के रूप में अपनी सेवाएं देते हैं। भाजपा कार्यकतार्ओं की पार्टी है और हम सब एक कार्यकर्ता हैं।

पार्टी जो जिम्मेवारी देती है हम सब उस जिम्मेवारी का निर्वहन करते हैं। इसलिए आज हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। इस अवसर पर कांके विधायक समरी लाल, रांची महानगर भाजपा अध्यक्ष वरुण साहू, महामंत्री बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा, युवा मोर्चा रांची महानगर के अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह सहित रांची महानगर के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी एवं 19 मंडल के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version