Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, August 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»पाकिस्तान में पंजाब के छह जिलों में बाढ़ से निपटने के लिए सेना बुलाई गई
    दुनिया

    पाकिस्तान में पंजाब के छह जिलों में बाढ़ से निपटने के लिए सेना बुलाई गई

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लाहौर (पंजाब) पाकिस्तान। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के छह जिलों में नदियों के जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि से बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। पंजाब सरकार तटीय क्षेत्र के गांवों को खाली करा रही है। साथ ही बचाव और राहत कार्यों में सहायता के लिए छह जिलों में सेना बुलाई गई है। प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) ने मंगलवार देर रात कहा कि भारत ने रावी नदी पर स्थित अपने थीन बांध के सभी द्वार खोल दिए हैं। इस दौरान बारिश के कारण चिनाब नदी उफान पर है। चिनाब के निचले इलाके में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।

    डान अखबार की खबर के अनुसार, बुधवार आधीरात बाद 2 बजे हेड मराला में चिनाब और हेड जस्सर में रावी नदियां खतरे के निशान को पार कर गईं। इससे इलाके में बाढ़ आ गई। चिनाब पर स्थित हेड खानकी और हेड कादिराबाद भी अगले 24 घंटों के भीतर खतरनाक स्तर को पार कर सकते हैं। अधिकारियों को डर है कि रावी नदी से व्यापक नुकसान हो सकता है। लाहौर और कसूर सहित कई जिलों में आपातकालीन स्थिति उत्पन्न हो गई है।

    कसूर में 72 गांव और 45,000 निवासी प्रभावित हुए हैं। पाकपट्टन, वेहारी, बहावलनगर और बहावलपुर सहित सतलुज बेसिन में हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि 14,000 नागरिकों और 17,000 पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। पीडीएमए ने कहा कि उसने 130 नावें, 115 आउटबोर्ड मोटरें, 500 बचावकर्मी, 1,300 लाइफ जैकेट और 1,600 टेंट भी तैनात किए हैं। रेस्क्यू 1122 ने कहा कि उसने कसूर, ओकारा, पाकपट्टन, बहावलनगर और वेहारी से 28,055 लोगों को निकाला है। पीडीएमए के महानिदेशक इरफान अली काठिया ने नदी-तल और नालों, खासकर देग नाले से तत्काल जल निकासी के आदेश दिए हैं।

    इस बीच राहत आयुक्त नबील जावेद ने मुर्री और गलियत में भूस्खलन की चेतावनी जारी की है। पंजाब गृह विभाग के एक प्रवक्ता के अनुसार, लाहौर, फैसलाबाद, कसूर, सियालकोट, नरोवाल और ओकारा जिलों में जिला प्रशासन की मदद के लिए सेना की तैनाती की गई है। इस बीच राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल इनाम हैदर मलिक ने चेतावनी दी कि पाकिस्तान के 7,500 ग्लेशियरों में से लगभग 45 प्रतिशत तेजी से पिघल रहे हैं। इस वर्ष की विनाशकारी बाढ़ मुख्य रूप से हिमनदों के पिघलने के कारण आई है। उन्होंने बताया कि मौजूदा मानसून के 10 सितंबर तक रहने की उम्मीद है। यह मानसून अब तक देश भर में लगभग 800 लोगों की जान ले चुका है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री ओली के भारत भ्रमण के दौरान पटना से काठमांडू तक सीधी विमान सेवा शुरू करने की तैयारी
    Next Article श्रीलंका के पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी देशबंधु तेनाकून को तीन साल बाद मिली जमानत
    shivam kumar

      Related Posts

      बांग्लादेश और दक्षिण कोरिया रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर सहमत

      August 27, 2025

      श्रीलंका के पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी देशबंधु तेनाकून को तीन साल बाद मिली जमानत

      August 27, 2025

      प्रधानमंत्री ओली के भारत भ्रमण के दौरान पटना से काठमांडू तक सीधी विमान सेवा शुरू करने की तैयारी

      August 27, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • नीरज सिंह हत्याकांड में 8 साल बाद फैसला, धनबाद की अदालत ने संजीव सिंह समेत सभी आरोपी बरी
      • अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का खुलासा
      • आखिरी छठ, सूना रहा खरना
      • दिग्गज भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल से लिया संन्यास
      • यूपी टी20 लीग में आदर्श सिंह का धमाका, कानपुर सुपरस्टार्स की 128 रन से बड़ी जीत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version