रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शनिवार को झारखंड विधानसभा परिसर में शिक्षा मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राज्यपाल ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने इस अवसर पर कहा कि रामदास सोरेन का असामयिक निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने के लिए प्रार्थना की।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version