रामगढ़। कटिया ग्रिड से पीवीयूएनएल की ट्रांसमिशन लाइन का सफलतापूर्वक रीचार्ज किया गया। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि की जानकारी ट्रांसमिशन जोन, हजारीबाग के महाप्रबंधक राजलाल पासवान ने सोमवार को दी। उन्होंने बताया कि फिलहाल 24 घंटे तक लाइन पर लोड रखा जाएगा। उसके बाद पीवीयूएनएल के निर्देशानुसार लोड डालकर सिस्टम को व्यवस्थित किया जाएगा। यह कदम यूनिट-1 के सफल संचालन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इस अवसर पर पीवीयूएनएल के सीईओ ए.के. सहगल, सीजीएम (प्रोजेक्ट) अनुपम मुखर्जी, जीएम (ओएंडएम) मनीष क्षेत्रपाल, जीएम (प्रोजेक्ट) विष्णु दत्त दास, जीएम (टीएस) संगीता दास, जीएम (एसएलडीसी) अरुण कुमार, जीएम (ट्रांसमिशन, डाल्टनगंज) उमेश कुमार सिंह, डीडीएम परवीन राम, सीनियर मैनेजर सुनील कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



