रांची। JPSC-JSSC छात्रों के विधानसभा घेराव के मद्देनजर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव को पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। उन्हें सहजानंद चौक स्थित उनके आवास पर ही रोका गया है। उनके घर के बाहर पुलिस बल की तैनाती की गई है और उन्हें फिलहाल आवास से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई है।

JPSC-JSSC छात्रों के विधानसभा घेराव को भाजपा की ओर से समर्थन दिया जा रहा है। ऐसे में प्रदर्शन में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की संभावित भागीदारी को देखते हुए पुलिस की ओर से कई भाजपा नेताओं को उनके घरों पर नजरबंद किए जाने की बात सामने आई है।

भाजपा का दावा है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को भी उनके आवास पर नजरबंद किया गया है। पार्टी नेताओं को नजरबंद किए जाने को लेकर भाजपा ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। वहीं, विधानसभा घेराव को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version