Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अनुपमा हत्याकांड : पत्नी की लाश के 72 टुकड़े करते वक्त जो हाथ नहीं कांपे, वह कटघरे में कांप गए
    Top Story

    अनुपमा हत्याकांड : पत्नी की लाश के 72 टुकड़े करते वक्त जो हाथ नहीं कांपे, वह कटघरे में कांप गए

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीSeptember 1, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पत्नी की हत्या करने के बाद उसके शव के 72 टुकड़े करते वक्त जो हाथ नहीं कांपे वह कटघरे में कांप गए। कहा जाता है कि कितना भी बड़ा मुजरिम क्यों न हो, जब सजा का वक्त आता है तो अच्छे-अच्छों की हवाई उड़ जाती है।

    देहरादून के चर्चित अनुपमा हत्याकांड में शुक्रवार को कोर्ट का फैसला आया। जबकि गुरुवार को इस मामले में आरोपी पति राजेश गुलाटी को पत्नी अनुपमा की हत्या में दोषी ठहराया था। बीते गुरुवार को राजेश गुलाटी को पुलिस ने कोर्ट में दोपहर करीब सवा दो बजे पेश किया था। इस दौरान कोर्ट में उसके पिता, बहन और भतीजी मौजूद थे। परिजनों को सामने देखा तो उसकी आंख में आंसू निकलने लगे। बहन बार-बार रोने लगती। वहीं राजेश को जैसे ही कटघरे में खड़ा किया गया, उसके हांथ पांव कांपने लगे। दोषी करार दिए जाने के बाद वह कटघरे में काफी देर तक चुपचाप खड़ा रहा। पिता से बात करने का प्रयास किया, लेकिन पिता ने कुछ नहीं बोला। कुछ देर बाद बहन उसके पास पहुंची और उससे बातचीत की।

    अनुपमा हत्याकांड : पत्नी के शव के 72 टुकड़े करने वाले इंजीनियर पति को उम्रकैद

    अनुपमा की लाश काटते नहीं कांपे कसाई इंजीनियर के हाथ

    देहरादून। अनुपमा की हत्या के बाद भी राजेश के सिर पर खून सवार था। एक-एक कर वह लाश को ठिकाने लगाने का सामान जुटाता रहा। बाजार से मार्बल कटर लाया और अनुपमा की लाश के टुकड़े करने लगा। लाश काटते वक्त मार्बल कटर का ब्लेड टूट गया, मगर राजेश के हाथ नहीं कांपे। यह उस शैतान बने इंसान की हकीकत है, जो अपनी पत्नी से बेइंतहा मोहब्बत करता था। सात साल तक प्यार के रिश्ते और फिर 11 साल तक पत्नी के रिश्ते में अनुपमा हर कदम पर उसके साथ रही। इन 18 वर्षों में राजेश और अनुपमा के रिश्तों में कई मोड़ आए। मगर, 17 अक्टूबर 2010 को अनुपमा की हत्या के बाद वह इस हद तक जा पहुंचा कि उसे एक बार भी 18 साल के सफर की याद नहीं आई। 20 अक्टूबर 2010 को राजा रोड पर मार्बल कटर खरीदने पहुंचा। दोपहर साढ़े 11 बजे मार्बल कटर खरीदकर लौटा और लाश काटने लगा। तभी कटर का ब्लेड टूट गया। दोपहर दो बजे फिर दुकान पर पहुंचा। ब्लेड टूटने का साल्यूशन पूछकर 230 रुपये का नया ब्लेड खरीदकर ले गया। ब्लेड कैसे लगेगा, दुकानदार से यह पूछना भी नहीं भूला। घर पहुंचने के बाद ब्लेड लगाने के बाद मशीन की ज्यादा आवाज आने लगी। इस पर वह फिर राजा रोड पहुंचा और लोहा काटने का कटर खरीदकर घिनौने खेल में जुट गया।

    सरकारी वकील ने दोषी राजेश को बताया नरपिशाच, फांसी के लिए दी थी ये दलीलें

    आरी से पत्नी के टुकड़े कर पहले फ्रीजर में रखा और फिर करता था ऐसा काम

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसुषमा स्वराज का दो दिवसीय श्रीलंका दौरा, द्विपक्षीय सहयोग पर होगी चर्चा
    Next Article श्रीलंकाई PM के बयान से भारत को राहत, हंबनटोटा बंदरगाह पर कही यह बात
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी

    May 17, 2025

    ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल

    May 17, 2025

    हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार

    May 17, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
    • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
    • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
    • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
    • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version