Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»श्रीलंकाई PM के बयान से भारत को राहत, हंबनटोटा बंदरगाह पर कही यह बात
    Top Story

    श्रीलंकाई PM के बयान से भारत को राहत, हंबनटोटा बंदरगाह पर कही यह बात

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीSeptember 1, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलंबो: श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण हंबनटोटा बंदरगाह का किसी भी अन्य देश द्वारा सैन्य अड्डे के तौर पर इस्तेमाल की संभावना को शुक्रवार को खारिज कर दिया। इस तरह उन्होंने श्रीलंका में बढ़ती चीनी नौसना की मौजूदगी पर भारत की चिंताएं दूर की हैं। श्रीलंका की सरकार ने हंबनटोटा बंदरगाह की 70 फीसदी हिस्सेदारी चीन को बेचने के लिए गत 29 जुलाई को 1.1 अरब डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। बंदरगाह निर्माण के चलते देश पर चढ़े भारी भरकम कर्जे पर चिंताएं जाहिर की जा रही थीं। चीन की सरकारी कंपनी चाइना मर्चेंट पोर्ट होल्डिंग्स 99 वर्ष के लीज समझौते के तहत बंदरगाह में 1.1 अबर डॉलर का निवेश करेगी। इस समझौते में कई महीनों की देरी हुई है जिसकी वजह यह आशंका है कि गहरे समुद्र में बने बंदरगाह का इस्तेमाल चीन की नौसेना कर सकती है।

    श्रीलंका में गृहयुद्ध वर्ष 2009 में खत्म हुआ था जिसके बाद से चीन ने यहां करोडों डॉलर का निवेश किया है। हंबनटोटा बंदरगाह को विकसित करने में चीन की भागीदारी पर भारत की चिंताओं को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे ने ऐसा समय चुना है जब भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज वहां दौरे पर हैं। गुरुवार रात कोलंबो में हिंद महासागर सम्मेलन को संबोधित करते हुए विक्रमसिंघे ने कहा, ‘कई महत्वपूर्ण बंदरगाहों, खासकर हंबनटोटा बंदरगाह जिसपर कुछ देश अपना सैन्य अड्डा होने का दावा जताते हैं, उसे विकसित करने के श्रीलंका के फैसले के संबंध में कुछ कहना चाहता हूं। मैं स्पष्ट रूप से कह रहा हूं कि राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना के नेतृत्व में श्रीलंका किसी भी देश के साथ सैन्य साझेदारी नहीं कर रहा और अपने अड्डों को अन्य देशों को उपलब्ध भी नहीं करा रहा।  हमारे बंदरगाहों और हवाई अड्डों पर सैन्य गतिविधियों का अधिकार केवल श्रीलंका के सैन्य बलों को है।’

    सुषमा ने गुरुवार को सम्मेलन में अपने भाषण में कहा था कि भारत हिंद महासागर में सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि यह आवश्यक है कि क्षेत्र में रह रहे लोग हिंद महासागर क्षेत्र में अमन और स्थिरता बनाए रखने के लिए प्राथमिक जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि अगर हिंद महासागर क्षेत्र की समुद्री अर्थव्यवस्था जिसमें नई जान फूंकी गई है, उसे वैश्विक आर्थिक विकास की शक्ति बनना है तो यह जरूरी है कि जलक्षेत्र शांतिपूर्ण, स्थिर और सुरक्षित रहे। श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र के लिए प्रभावी बहुपक्षीय कारोबारी समझौते नहीं हैं इसलिए उन्होंने पड़ोसी देशों के साथ द्विपक्षीय समझाौते करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, ‘भारत और पाकिस्तान के साथ हमारे मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पहले से हैं। भारत के साथ और अधिक आर्थिक सहयोग के लिए FTA को और गहरा करने की हमारी प्रक्रिया जारी है। हम सिंगापुर के साथ मुक्त व्यापार समझौता करेंगे और बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में भी अन्य देशों के साथ ऐसे ही समझौते करेंगे। चीन के साथ भी FTA पर बातचीत चल रही है।’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअनुपमा हत्याकांड : पत्नी की लाश के 72 टुकड़े करते वक्त जो हाथ नहीं कांपे, वह कटघरे में कांप गए
    Next Article उप्र : आरएसएस की बैठक में पहुंचेंगे कई दिग्गज
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    बांग्लादेश में पांच अगस्त के गोलीकांड पर आरोप पत्र दाखिल

    July 2, 2025

    सीबीएस न्यूज ट्रंप से नहीं मांगेगा माफी, 16 मिलियन डॉलर देने को तैयार

    July 2, 2025

    ट्रंप ने कहा-इजराइल ने गाजा युद्ध विराम की शर्तों पर सहमति जताई, नेतन्याहू ने कोई टिप्पणी नहीं की

    July 2, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बांग्लादेश में पांच अगस्त के गोलीकांड पर आरोप पत्र दाखिल
    • सीबीएस न्यूज ट्रंप से नहीं मांगेगा माफी, 16 मिलियन डॉलर देने को तैयार
    • ट्रंप ने कहा-इजराइल ने गाजा युद्ध विराम की शर्तों पर सहमति जताई, नेतन्याहू ने कोई टिप्पणी नहीं की
    • प्रधानमंत्री शहबाज के मानहानि केस का सामना कर रहे इमरान खान पहुंचे सुप्रीम कोर्ट
    • सर्राफा बाजार में लौटी तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी चमक
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version