नई दिल्ली। आजकल की मॉडर्न लाइफस्टाइल में हमारा रहन-सहन, खाना-पीना, सोना-जागना किसी का न तो कोई टाइम है और न ही किसी चीज़ से परहेज। लेकिन जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं इसपर ज़रूर अमल कीजिएगा, क्योंकि इग्नोर करना आपकी हेल्थ के लिए खतरे की घंटी हो सकता है।
क्या आप जानते हैं कि कुछ चीज़ें ऐसी होती हैं जिन्हें एक साथ कभी भीलकर भी नही खाना चाहिए ये केवल आपकी हेल्थ के लिए हार्मफ़ुल ही नही बल्कि जानलेवा भी होता हैं। तो जान लीजिए किन चीज़ों को किसके साथ खाने से पड़ सकती है आपकी जान ख़तरे में।
ये भी पढ़ें: ये 4 टिप्स आपके पीले और भद्दे दांतों को बना देंगे चमकदार
आगे पढें: किन चीज़ों को न खाएं एक साथ
- कभी भी घी और हनी एक साथ न खाएं क्योंकि इससे पित्त संबंधित कई परेशानियां जन्म लेती हैं।
- दूध के साथ कभी-भी खट्टे फ़ल नही खाने चाहिए, इससे पेट में एसिडिटी, अपाच्य जैसी कई प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।
- मछली के साथ काली मिर्च कभी नहीं खानी चाहिए। मछली खाने के बाद भी काली मिर्च खाने से नुकसान हो सकता है।
- शराब पीने के बाद कभी भूलकर भी घी और उससे बनी चीज़ें न खाएं।
- तिल के साथ पालक का सेवन नहीं करना चाहिए इतना ही नही तिल के तेल में कभी पालक न बनाएं। इससे आपको डायरिया हो सकता है।
- ठंडे पानी के साथ घी, तेल, खरबूज, अमरूद, खीरा, जामुन और मूंगफली नहीं खानी चाहिए।
- खीर के साथ सत्तू, शराब, खटाई और कठहल नहीं खाना चाहिए।
- 10 दिन तक कांसे के बर्तन में रखे घी को नहीं खाना चाहिए।
- पीली छतरी वाले मशरूम सरसों के तेल में नहीं खाने चाहिए।
- चावल के साथ भलकर भी सिरका नहीं खाना चाहिए। ये आपके लिए जानलेवा भी हो सकता है।