हर कोई चाहता है कि वो सबसे खूबसूरत लगे। इसमें कोई संदेह नहीं कि आप ऐसा करने लिए कई तरह के तरकीब अपनाती है। अपने आपको निखारने के लिए लाखों जतन और उपाय करती होंगी। लेकिन क्या आप ये जानती है कि आपके घर में रखा तिल का तेल कितना लाभकारी। क्या नहीं जानती हैं तो चलिए आज हम आपको तिल के तेल के कुछ ब्यूटी सीक्रेट बताने जा रहे हैं –
नेचुरल सनस्क्रीन
धूप में निकलने से पहले आप सनस्क्रीन का उपयोग जरूर करती होंगी। तो अब आप बाजारू सनस्क्रीन की जगह तिल का तेल लगा लें। यह यूवी रेज से आपकी स्किन को बचाएगा। क्योंकि तिल के तेल में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट होता है जो स्किन को फ्री रैडिकल्स से बचाता है।
नमी के लिए
अगर आपकी त्वचा रूखी है तो आप अन्य माश्चराइजर की जगह तिल का तेल लगा सकती हैं।चेहरे और शरीर पर लगाने से चमक आती है। लेकिन इसे रोजाना लगाना चाहिये।
स्किन को साफ करे
तिल का तेल एक अच्छा क्लींजर की तरह भी काम करता है। तिल के तेल में एप्पल साइडर वेनिगर मिला लें तो यह एक क्लींजर का काम करेगा। यह चेहरे के पीएच वैल्यू को बैलेंस करेगा।
स्क्रब करें
2 चम्मच ब्राउन शुगर पावडर के साथ 2 चम्मच तिल का तेल और 12 बूंद यूकेलिप्टस का तेल मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे या बॉडी पर लगा कर स्क्रब करें। 20 मिनट रूकने के बाद धो लें।
आई मेकअप मिटाएं
यह आई मेकअप को हटाने का अच्छा प्राकृतिक उपाया है। कॉटन बॉल को तिल के तेल में डुबो कर आप अपनी आंखों का मेकअप भी साफ कर सकती हैं।