Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»झारखंड की चार योजनाएं भायीं केंद्र और राज्यों को
    रांची

    झारखंड की चार योजनाएं भायीं केंद्र और राज्यों को

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीSeptember 1, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: झारखंड की रघुवर सरकार की चार योजनाएं केंद्र सरकार को भा गयी हैं। केंद्र इन चार योजनाओं की प्रशंसा कर रहा है। केंद्र की पहल पर भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री इन योजनाओं को अपने यहां लागू करना चाहते हैं। इनमें उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और असम सहित कई राज्य शामिल हैं। इन राज्यों ने झारखंड से इन योजनाओं का पूरा प्रारूप मांगा है।

    महिला सशक्तीकरण की दिशा में कारगर पहल : दरअसल झारखंड में महिलाओं के नाम पर पचास लाख रुपये तक की संपत्ति की रजिस्ट्री करवाने पर शुल्क के रूप में मात्र एक रुपया जमा करना है। रघुवर सरकार की इस पहल को महिला सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। केंद्र को यह योजना काफी पसंद आयी और उसने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को अपने यहां इसे लागू करने को कहा है। संपत्ति में महिलाओं का अधिकार बढ़ने से वे आत्मनिर्भर भी बनेंगी। झारखंड में यह योजना तीन माह पहले ही लागू हुई है और इसकी हर ओर सराहना हो रही है।

    मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र को मिल चुका है अवार्ड : झारखंड की मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र योजना को पहले ही राष्ट्र स्तर पर पुरस्कृत किया जा चुका है। इसे अवार्ड भी मिला है। झारखंड में यह काफी सफल है। यहां इसकी सफलता का प्रतिशत 70 फीसदी से ज्यादा है। मुख्यमंत्री स्वयं इसमें समस्याएं सुनते हैं और वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अधिकारियों से बात कर समाधान करते हैं। इतना ही नहीं प्रति सप्ताह इसमें दर्ज शिकायतों की समीक्षा के लिए अधिकारी भी प्रतिनियुक्त हैं।

    योजना बनाओ अभियान को मिली पूरे देश में सराहना
    झारखंड के योजना बनाओ अभियान को पूरे देश में सराहना मिल चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं इसकी खुले दिल से प्रशंसा कर चुके हैं और दूसरो को भी इसे अपनाने की बात कहते रहे हैं। इस योजना के लागू होने के बाद अब झारखंड में एसी कमरों में नहीं, बल्कि योजनाएं ग्रामीणों के बीच उनके गांव में बैठकर बनती हैं। इनमें मुख्यमंत्री, मंत्री, राज्य के आला अधिकारी भी मौजूद रहते हैं। तात्पर्य यह कि अब ग्रामीण ही अपनी विकास योजनाएं बना रहे हैं और सरकार उन्हें लागू भी कर रही है।

    तीर्थ दर्शन योजना बनी गरीब बुजुर्गों का सहारा : पिछले साल शुरू हुई मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना उन गरीब बुजुर्गों का सहारा बनी है, जो चाहकर भी महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों का भ्रमण नहीं कर पाते थे। इस योजना के तहत अब तक तीन यात्राएं हो चुकी हैं। इसकी शुरुआत रांची-पुरी यात्रा से हुई थी। प्रत्येक ट्रिप में 300 से 400 बुजुर्ग दंपत्ति को यात्रा में भेजा जाता है। मुख्यमंत्री की इस योजना को भी काफी सराहना मिली है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचौथे वन-डे में भी भारत ने श्रीलंका को रौंदा, हासिल की बड़ी जीत
    Next Article सुधाकरण का भाई और बिजनेस पार्टनर गिरफ्तार
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    कल से 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, NIT जमशेदपुर दीक्षांत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

    December 27, 2025

    झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य

    December 26, 2025

    झारखंड ब्यूरोक्रेसी में बड़ा संकट: IAS के 52 पद खाली, 11 अधिकारी हुए रिटायर

    December 26, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • AIIMS देवघर की कार्यशैली पर भड़के मंत्री, बोले- गरीबों को बिना इलाज रेफर करना बर्दाश्त नहीं
    • कल से 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, NIT जमशेदपुर दीक्षांत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल
    • देहरादून और गदरपुर में एक-एक अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार का अभियान जारी
    • इतिहास के पन्नों में 28 दिसंबर : भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की नींव और राष्ट्रभक्ति की चेतना
    • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version