Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»डेरा की गुफा में ‘माफी’ का मतलब था दुष्कर्म
    देश

    डेरा की गुफा में ‘माफी’ का मतलब था दुष्कर्म

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीSeptember 5, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चंडीगढ़:  विवादास्पद डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां से साध्वियों को ‘माफी’ मांगने के लिए मजबूर किया जाता था। डेरे में माफी मांगने का मतलब डेरा प्रमुख गुरमीत से शारीरिक संबंध बनाना था। जिन साध्वियों को माफी का मतलब पता नहीं था, उनके लिए यह उस इंसां द्वारा किया गया दुष्कर्म था, जिसे वह अपना भगवान मानती थीं।

    यह जानकारी उस फैसले से सामने आई है, जिसमें हाल में राम रहीम को 1999 में अपने दो साध्वियों के साथ दुष्कर्म का दोषी करार दिया गया है।

    डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को सीबीआई की विशेष अदालत के न्यायाधीश जगदीप सिंह ने दो साध्वियों के साथ दुष्कर्म का दोषी करार देते हुए राम रहीम को 20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। न्यायाधीश ने दुष्कर्म के दो मामलों में दस-दस साल की सजा सुनाई। राम रहीम ने बीते महीने अपने जीवन के 50 साल पूरे किए।

    सीबीआई की जांच का हवाला देते हुए फैसले में बताया गया है कि हरियाणा के सिरसा शहर के पास डेरा सच्चा सैदा के 600 एकड़ के परिसर में मुजरिम का एक गुफा है।

    एक दुष्कर्म पीड़िता ने अदालत व सीबीआई को बताया कि उसने माफी शब्द दूसरी साध्वियों से सुना था।

    167 पृष्ठों के फैसले में दुष्कर्म पीड़िता के बयान के हवाले से कहा गया, दूसरी साध्वियां अक्सर उससे (पीड़िता ‘ए’) से पूछती थीं कि क्या पिताजी (राम रहीम को उसके अनुयायी डेरे में पिताजी कहते हैं) ने उसे माफी दे दी है या नहीं। लेकिन उस समय उसे इस शब्द का मायने नहीं समझ में आया। जब वह उनसे पूछती थी कि माफी का क्या मायने है, तो अक्सर वे उस पर हंसती थीं।

    पीड़िता को डेरा आश्रम के प्रभारी सुदेश 28 अगस्त, 1999 की रात गुफा में राम रहीम के पास ले गया। पीड़िता ने विस्तार से बताया कि गुफा के अंदर क्या हुआ। जिसे वह भगवान मानती थी, उस व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

    पीड़िता ने कहा कि राम रहीम ने उससे कहा कि वह अपने पूर्व के कार्यो की वजह से अपवित्र हो गई है और उसे वह पवित्र करने जा रहा है। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम उस वक्त टीवी सेट पर अश्लील फिल्म देख रहा था। उसके पास बिस्तर पर एक पिस्तौल थी, जिसे हाथ में लेकर उसने पीड़िता साध्वी को धमकाया। दुष्कर्म करने के बाद उसने पीड़िता को किसी से घटना के बारे में न बताने की चेतावनी दी। राम रहीम ने कहा कि यदि उसने किसी को बताया तो उसके परिवार व उसे जान से मार देगा।

    इसी पीड़िता से डेरा प्रमुख राम रहीम ने सालभर बाद फिर से दुष्कर्म किया।

    राम रहीम ने लगभग यही तरीका दूसरी पीड़िता ‘बी’ के साथ भी सितंबर 1999 में दुष्कर्म के दौरान अपनाया।

    सीबीआई ने अपनी जांच में खुलासा किया कि डेरे के शिविर में रह रहीं 133 साध्वियों में से 24 ने 1997 से 2002 के बीच डेरा छोड़ दिया था। सीबीआई ने वर्ष 2002 में जांच तब शुरू की थी, जब उसे एक अज्ञात पत्र मिला, जिसमें डेरा प्रमुख द्वारा 18 साध्वियों के साथ दुष्कर्म किए जाने की बात लिखी गई थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराधे माँ पर बवाल: रात को फोन कर करती हैं गंदी बात!
    Next Article 40 हजार स्कूलों के शिक्षकों को मिलेगा टैब
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    भुज एयरबेस पर रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने भरी हुंकार, बोले- जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं, उतने में आपने दुश्मनों को निपटा दिया

    May 16, 2025

    भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने नाकाम की तस्करी की कोशिश

    May 16, 2025

    व्यापारियों ने तर्किये के सेबों का बहिष्कार करके देश भक्ति का परिचय दिया : मुख्यमंत्री

    May 16, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी से अतिक्रमण हटाने ने पर जताई आपत्ति, कहा- डीसी मुआवजा दें
    • भाजपा के नेता सेना का अपमान कर रहे : सुप्रियो
    • गुरुजी के विचारों से भटक गया झामुमो : सुदेश
    • भुज एयरबेस पर रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने भरी हुंकार, बोले- जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं, उतने में आपने दुश्मनों को निपटा दिया
    • भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने नाकाम की तस्करी की कोशिश
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version