फ्रेंच फ्राइस सिर्फ बच्चों के ही नहीं बल्कि बड़ों के लिए भी पसंदीदा स्नैक्स हैं। सब यही सोच कर इसका सेवन करते हैं कि खा लेते हैं आलू ही तो हैं। लेकिन ये तले हुए आलुओं का अधिक सेवन आपके लिए हानिकारक हो सकता है। आइये जानते हैं फ्रेंच फ्राइस खाने के नुकसान:
1. आलू खाने में बहुत हैवी होते है इसे पचाना बहुत मुश्किल होता है। तला हुआ आलू खाने से ब्लड शुगर की मात्रा बहुत बढ़ जाती है जिससे डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारिया होने का खतरा बना रहता है।
2. फ्रेंच फ्राइस खाने से कैलरिज बढ़ती है। आलू को फ्राई करने के बाद इसके पोषक तत्व खत्म हो जाते है। इससे फैट ,आयल की मात्रा बढ़ जाती है और रोज इसका सेवन करने से वजन बढ़ने लगता है।
3. फ्रेंच फ्राइस खाने से सेहत पर खतरा बना रहता है इसमे पोटैशियम की मात्रा पाई जाती है। जिससे शरीर को कई तरह की बीमारिया हो सकती है।