Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»शर्म आती है कि दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश के हैं: शिवराज
    Top Story

    शर्म आती है कि दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश के हैं: शिवराज

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीSeptember 9, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह पर जवाबी हमला बोलते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने शनिवार को कहा कि उन्हें शर्म आती है कि कांग्रेस नेता मध्यप्रदेश के हैं और कभी राज्य के मुख्यमंत्री भी रहे हैं।

    दिग्विजय ने इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी वाले एक ट्वीट को रीट्वीट किया था। चौहान ने कहा, “मुझे तुलसी दास की चौपाई याद आती है- जाको प्रभु दारुण दुख देही, ताकी मति पहले हर लेही।”

    उन्होंने कहा, “मैं शर्मिदा हूं कि वह (दिग्विजय) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। वह 10 सालों तक मुख्यमंत्री रहे हैं और देश की सबसे पुरानी पार्टी के महासचिव हैं, और वह प्रधानमंत्री के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं।” उन्होंने कहा, “यहां तक कि उचक्के भी सड़क पर ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करते हैं। मुझे तो वह शब्द बोलने में शर्म आ रही है।”

    चौहान दिग्विजय के रीट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। लेकिन बाद में विवाद पैदा होने पर उन्होंने कहा था कि वे शब्द उनके नहीं थे।

    बता दें कि दिग्विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ाते हुए ट्वीट किया था, “मेरी दो उपलब्धियां : …को भक्त बनाया और भक्तों को …बनाया।” (दिग्विजय ने अपने रीट्वीट में जिस शब्द का इस्तेमाल किया था, उसकी जगह … रखा गया है, क्योंकि वह एक असंसदीय शब्द है, जिसे यहां लिखा नहीं जा सकता।)

    दिग्विजय सिंह ने बाद में उस रीट्वीट से खुद को अलग करते हुए ट्वीट किया, “ये शब्द मेरे नहीं हैं। संबंधित व्यक्ति से मैं माफी मांगता हूं। वह तो ‘मूर्ख बनाने की कला’ में माहिर हैं।” चौहान ने कहा, “वे राजनीति में इस स्थान पर पहुंच कर भी ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह तो बौखलाहट है। मुझे शर्म आ रही है कि वह मध्य प्रदेश के हैं।”

    यह पूछे जाने पर कि इस तरह की टिप्पणी वह क्यों करते हैं? चौहान ने कहा, “चर्चा में बने रहने के लिए कुछ न कुछ ऐसी बातें बोलते रहते हैं।” चौहान ने कहा, “उन्होंने शालीनता की सारी सीमाएं तोड़ दी। कुछ तो शिष्टाचार रखो- इंसान हो, मानव हो।”

    मध्यप्रदेश में कांग्रेस की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “जिस पार्टी के नेता इस तरह की बातें बोलें, फिर उस पार्टी के तो भगवान ही मालिक हैं।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रद्युम्न मर्डर: 7 दिन में दाखिल होगी चार्जशीट, सीएम बोले-स्कूल दोषी तो होगी कड़ी कार्रवाई
    Next Article बिहार : निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में 4 मजदूरों की मौत
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश

    May 17, 2025

    नीति आयोग की बैठक में ममता बनर्जी की उपस्थिति पर संशय

    May 17, 2025

    राज्यपाल ने जेपीएससी के रिजल्ट प्रकाशन का दिया निर्देश

    May 17, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
    • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
    • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
    • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
    • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version