अक्षय बॉलीवुड में फिटनेस हंक के लिए जाने जाते हैं। कोई भी उनकी फिट बॉडी देखकर अंदाजा नहीं लगा सकता है कि अक्षय 51 साल के हो चुके हैं। ऐसे में हर इंसान उनकी फिटनेस का राज जनाना चाहता हैं। अगर आप भी अक्षय कुमार की फिटनेस सीक्रेट्स जानने के इच्छुक है तो आपको बता दें कि वह सिक्स या ऐट पैक एब्स बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाते। उनका खुद को फिट रखने का सीक्रेट्स ही कुछ अलग हैं। इस बात की जानकारी अक्षय ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान दी।
1. रात को अक्षय कुमार टाइम पर सोते है। दरअसल , अक्षय ने कॉफी विद करन के एक एपीसोड में बताया था कि उन्हें लेट नाइट शिफ्ट या फिर किसी नाइट पार्टी में रूकना बिल्कुल पसंद नहीं क्योंकि वह अपनी नींद के साथ किसी तरह का समझौता नहीं करते।
2. अक्षय कुमार रोज सुबह की शुरूआत 5.30 से होती है। सूरज ढलने से पहले ही खाना खा लेते हैं।
3. अक्षय का डिनर शाम को 7.30 तक हो जाता है, जिसके बाद वो 9 बजते ही अपने बिस्तर में चले जाते हैं।
4. फिट रहने के लिए अक्षय किसी जिम या मेडिसिन का सहारा नहीं लेते है। वह बस अपनी फैमिली और वर्कआउट का ख्याल रखते है और स्ट्रेस से हमेशा दूर रहते है।
5. अक्षय कुमार प्रोटीन शेक पीने में विश्वास नहीं रखते। इसके अलावा वह शुगर व नमक भी कम मात्रा में खाते हैं, ताकि खुद को हैल्दी रखा जा सकें।
6. अक्षय रोजाना कम से कम आधा घंटा मेडिटेशन करते हैं जिससे दिमाग शांत रहता है और स्ट्रेस दूर रहता हैं।
7. वह रोजाना नट्स व फ्रूट्स का सेवन भी करते है जिससे गुस्सा तो शांत रहता है साथ शरीर हैल्दी भी बना रहता हैं।
8. पानी हमारी हैल्दी बॉडी में अहम भूमिका निभाता है। इसलिए अक्षय कुमार पर्याप्त मात्रा में पानी पीते है। वह रोजाना 4-5 लीटर पानी पी लेते हैं।
9. अक्षय अपने मेटॉबालिज्म व वजन को कंट्रोल में रखने के लिए रोजाना लंच के बाद एक बाउल फ्रेश फ्रूट्स खाते हैं। इसके अलावा वह ग्रीन सलाद खाना पसंद करते हैं। डिनर में वो सूप पीते हैं।
10. अक्षय का कहना है कि यदि आप एक्सरसाइज नहीं कर सकते तो रोजाना 15-20 मिनट के लिए वॉक व फिजिकल एक्टिविटी करें।