रांची: झारखंड में भाजपा के बड़े नेताओं में शामिल गामा सिंह का निधन मंगलवार सुबह हो गया. उनके निधन की सूचना पाते ही सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शोक जताया है. जानकारी के अनुसार गामा सिंह ने राजधानी रांची के गुरुनानक अस्पताल में अंतिम सांसें ली. बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह उनके पेट में अचानक दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ ही देर में उनकी मौत हो गयी. रघुवर दास ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर के पूर्व अध्यक्ष गामा सिंह के निधन का समाचार अत्यंत दुखदायी है. पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता साथी को खो दिया है. दुख की इस घड़ी में पूरी पार्टी उनके परिवार के साथ खड़ी है. यहां चर्चा कर दें कि गामा सिंह ने प्रदेश भाजपा में बड़ा योगदान दिया था. वे वर्तमान में राजधानी रांची के रातू रोड इलाके में रहते थे.

परिवार को सांत्वना देने पहुंचे पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा : 55 वर्षीय गामा सिंह की मौत के बाद उनका शव उनके रातू रोड स्थित आवास पर लाया गया। मौत की खबर के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा गामा सिंह के आवास पर पहुंचे और उनके परिवार को सांत्वना दी। उधर, मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीट कर लिखा कि भारतीय जनता पार्टी, रांची महानगर के पूर्व अध्यक्ष गामा सिंह के निधन का समाचार अत्यंत दुखदायी है। पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता साथी को खो दिया है। दुख की इस घड़ी में पूरी पार्टी उनके परिवार के साथ खड़ी है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version