रांची। भाजपा नेता स्वर्गीय गामा सिंह के अंतिम अरदास के उपलक्ष्य में गुरुवार को कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में विशेष दीवान सजाया गया। इसकी शुरुआत पूर्वाह्न 11:30 बजे हुई। स्थानीय रागी जत्था भाई भरपूर सिंह एवं साथियों द्वारा माटी को पुतरा कैसे नचत है, देखै देखै सुनै बोलै दउरिओ फिरत है… एवं अपने करम की गत मैं क्या जानूं, मैं क्या जानूं बाबा रे… शबद गायन किया गया। अनंद साहिबजी के पाठ, अरदास, हुकुमनामा एवं प्रसाद वितरण के साथ दिन के दो बजे दीवान की समाप्ति हुई। अध्यक्ष हरविंदर सिंह बेदी एवं महासचिव रामकृष्ण मिड्ढा ने श्रद्धांजलि प्रकट करते हुए इसे समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया तथा परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी, सरदार कुलदीप सिंह, पटना साहिब के कार्यकारी अध्यक्ष सरदार इंद्रजीत सिंह, प्रोफेसर हरमिंदर वीर सिंह एवं परमजीत सिंह ‘टिंकू’ ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। दीवान का संचालन गुरु घर के सेवक मनीष मिड्ढा ने किया।

सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि अंतिम अरदास के मौके पर सजाये गये इस दीवान में विधानसभा स्पीकर दिनेश उरांव, राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार, सांसद रामटहल चौधरी, विधायक जीतू चरण राम, साहेबगंज के विधायक अनंत ओझा, विधायक गंगोत्री कुजूर, चतरा के सांसद सुनील कुमार सिंह, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष कमाल खान, पूर्व सांसद अजय मारू, खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ, पूर्व विधायक गुलशन अजमानी, मीरा मुंडा, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष महुआ मांझी, भाजपा नेता मनोज मिश्रा, गणेश मिश्रा, आदित्य साहू, सत्यनारायण सिंह, नंदकिशोर अरोड़ा, सुनीता देवी, हेमंत दास, सुनील साहू, सुबोध सिंह गुड्डू, सुमन के अलावा जयसिंह यादव, ललित ओझा मौजूद थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version