रांची। गुजरात की तर्ज पर झारखंड महिला कांग्रेस प्रदेश में पार्टी मजबूत बनाने के लिए तैयारी में जुट गयी है। महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर प्रदेश महिला कांग्रेस ने बेहतर काम करने वाली महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। प्रदेश महिला कांग्रेस की अहम भूमिका 2019 के चुनाव में दिखने वाली है। इसकी तैयारी में महिला कांग्रेस जोर-शोर से लग गयी है। महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर महिला कांग्रेस भवन में पहली बार महिला कांग्रेस के फ्लैग होस्टिंग का भी कार्यक्रम किया गया है।
महिलाओं को सम्मान देगी नयी ऊर्जा : प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुंजन सिंह ने उम्मीद जतायी है कि महिलाओं को सम्मान नयी ऊर्जा के संचार का काम करेगा, जो कि 2019 के चुनाव में महिला कांग्रेस की मजबूत भागीदारी को सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभायेगा।
गुजरात की तरह होगी प्रदेश महिला कांग्रेस की भूमिका : वहीं पूर्व मंत्री गीता श्री उरांव ने कहा है कि महिलाएं ही हैं, जो किचेन तक जा सकती है। इसीलिए गुजरात में भी महिला कांग्रेस ने समन्वय स्थापित कर बेहतर प्रदर्शन किया था। इसी तरह झारखंड महिला कांग्रेस भी खाका तैयार कर रही है, जिससे बीजेपी मुक्त झारखंड के निर्माण हो पायेगा।