Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रांची: अपराधी बेखौफ, गवर्नर गंभीर, डीजीपी तलब
    Breaking News

    रांची: अपराधी बेखौफ, गवर्नर गंभीर, डीजीपी तलब

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 8, 2018Updated:September 8, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राजधानी रांची में सीएम आवास के सामने बुधु दास की सरेशाम हत्या को राजभवन ने गंभीरता से लिया है। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राज्य के डीजीपी डीके पांडेय को अधिकारियों संग तलब किया। इसमें डीजीपी के अलावा एडीजी अजय कुमार सिंह, आइजी नवीन कुमार सिंह और डीआइजी एबी होमकर भी थे। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने सीएम आवास के सामने हत्या और राज्य में बढ़ते अपराध पर चिंता प्रकट की। साथ ही विधि-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंंने पुलिस महानिदेशक से कहा कि राज्य में बलात्कार, हत्या सहित अन्य आपराधिक घटना में वृद्धि होना, राज्य की बेहतर विधि-व्यवस्था की दिशा में एक बड़ी चुनौती है।

    राज्यपाल ने समीक्षा के क्रम में चंद्रपुरा, बोकारो में घटित बलात्कार की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस प्रकार की घटना राज्य को शर्मसार करती है। महिला सुरक्षा की दिशा में सक्रियता से कार्य करना होगा। साथ ही उन्होंने धनबाद हत्याकांड, हुसैनाबाद, पलामू की रहनेवाली माया देवी हत्याकांड के साथ मुख्यमंत्री आवास के समक्ष हत्या की घटना पर गहन चिंता व्यक्त की। यह भी कहा कि मुख्यमंत्री आवास जैसे अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र में हत्या से आम लोगों में विधि-व्यवस्था के संदर्भ में क्या धारणा होगी? उन्होंने राज्य में बलात्कार, हत्याकांड जैसे अन्य अपराध पर शीघ्र नियंत्रण प्राप्त करने के लिए संपूर्ण पुलिस महकमा को तत्परता से कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग खुफिया तंत्र विकसित करे एवं जनता के समक्ष बेहतर छवि प्रस्तुत करे, ताकि अपराधियों को पकड़ने में उन्हें जनमानस का अपेक्षित सहयोग मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य की बेहतर छवि एवं विकास के लिए भयमुक्त एवं अपराधमुक्त समाज का होना नितांत आवश्यक है। अत: इस दिशा में सभी सक्रियता से कार्य करें। उन्होंने खूंटी तथा कोल्हान क्षेत्र में पत्थलगड़ी पर नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा किये जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की।

    पत्नी सुकरमणी ने पुलिस को कहा: बबलू कुम्हार ने की है हत्या
    बुधु की हत्या के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को बुधु की पत्नी और पूर्व नक्सली सुकरमणी ने बताया कि बबलू कुम्हार ने छह लाख रुपये की सुपारी देकर पति की हत्या करवायी है। उसने कहा कि बुधु ने बुंडू से लौट कर उसे बताया था कि बबलू कुम्हार उसकी जान के पीछे पड़ गया है। बुंडू बस स्टैंड का ठेका लेने के लिए वह ऐसा कर रहा है। बताते चलें कि पुलिस अभी तक बबलू कुम्हार तक नहीं पहुंच पायी है। बबलू कुÞम्हार भी पहले कुंदन पाहन के दस्ते में ही शामिल था। फिलहाल वह बुुंडू में रहता है और बस स्टैंड से खुलेआम रंगदारी उठाता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपुलिस आराम फरमा रही, अपराधी बेखौफ
    Next Article रांची: मुहर्रम-दुर्गापूजा भाईचारा के साथ मनाने का निर्णय
    azad sipahi

      Related Posts

      डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी

      June 10, 2025

      मां की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

      June 10, 2025

      कांग्रेस नेता राजकुमार रजक का आकस्मिक निधन

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version