Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, December 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»खलारी: गुरुजी ने छात्राओं के साथ की छेड़छाड़, स्कूल में बवाल
    रांची

    खलारी: गुरुजी ने छात्राओं के साथ की छेड़छाड़, स्कूल में बवाल

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 27, 2018Updated:September 27, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खलारी। राजधानी रांची के निकट खलारी की बुकबुका पंचायत अंतर्गत राजकीयकृत मध्य विद्यालय बुकबुका के एक शिक्षक द्वारा बच्चियों के साथ छेड़छाड़ किये जाने का मामला सामने आया है। जानकारी मिलने के बाद बुधवार को अभिभावकों ने विद्यालय में जाकर हंगामा किया। इस दौरान आरोपित शिक्षक विद्यालय में नहीं था। स्कूल के स्टाफ ने बताया कि वह एक दिन पहले से ही स्कूल नहीं आ रहा है। इधर, जानकारी होने पर बीइइओ के निर्देश पर बीपीओ सरवरीनाथ चौरसिया ने स्कूल जाकर जांच की और अभिभावकों से बात की।

    बच्चियों को दी थी धमकी : विद्यालय का एक शिक्षक विगत कुछ माह से छोटी-छोटी बच्चियों के साथ छेड़खानी कर रहा था। बच्चियां डर से ये बात किसी को नहीं बता रही थीं। क्योंकि, आरोपित शिक्षक ने उन्हें धमकाया था कि अगर किसी को जानकारी दी तो पीटेंगे। हालांकि, एक-दो बच्चियों ने अपनी मां से कुछ दिन पूर्व कहा था कि वे स्कूल नहीं जायेंगी। पर पूरी बात नहीं बतायी।

    25 सितंबर की सुबह एक बच्ची ने अपनी मां को यह जानकारी दी। इसके बाद मंगलवार को मां सीधे स्कूल पहुंची और टीचर के नहीं मिलने पर इसकी शिकायत विद्यालय के प्रधानाध्यापक दया प्रसाद से की। प्राचार्य ने बाद में इसकी जानकारी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रामनाथ राम को दी। बुधवार को कई अभिभावक एवं महिलाएं स्कूल पहुंची थीं। तब और भी कई बच्चियां सामने आयीं और बताया कि उनके साथ भी ऐसी घटना हुई है। इसके बाद अभिभावक उग्र हो गये और आरोपी शिक्षक को मारने के लिए खोजने लगे। वे दूसरे शिक्षकों के प्रति भी आक्रोशित थे।

    कुछ लोगों ने शिक्षकों के साथ गाली-गलौज भी की। उनका कहना था कि अगर शिक्षक इस पर ध्यान देते, तो यह घटना नहीं होती। बाद में प्रमुख सोनी तिग्गा, बुकबुका के मुखिया सोमरी राम, पंचायत समिति सदस्य मुन्ना देवी सहित अन्य प्रतिनिधि पहुंचे और मामले की जानकारी ली। सभी ने अभिभावकों को आश्वासन दिया कि उन्हें न्याय मिलेगा और आरोपित शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई होगी। इसके बाद अभिभावक माने।

    बीपीओ ने की जांच: स्कूल पहुंचे बीपीओ सरवरी नाथ चौरसिया ने मामले की जांच की। उन्होंने शिक्षकों, अभिभावकों एवं पीड़ित बच्चियों से पूछताछ की। इस दौरान शिक्षक संघ के सदस्य भी स्कूल पहुंचे थे। बताया जाता है कि बीपीओ अपनी रिपोर्ट अपने उच्चाधिकारी को देंगे।

    बच्चियों ने एक सप्ताह पूर्व एक शिक्षक को दी थी जानकारी: हंगामे के दौरान बच्चियों ने जानकारी दी कि उन्होंने मामले की जानकारी स्कूल के ही एक अन्य शिक्षक को दी थी। पर उन्होंने कुछ नहीं किया। हालांकि, उन्होंने बात आगे बताने का आश्वासन स्कूल की बच्चियों को दिया था।

    छात्रा छेड़छाड़ बवाल शिक्षक स्कूल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबोकारो: डायरिया से पिता-पुत्री की मौत
    Next Article कॉल ड्रॉप: PM परेशान, विभाग से कहा- कुछ करो
    azad sipahi desk

      Related Posts

      राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

      December 25, 2025

      संसद खेल महोत्सव का 25 दिसंबर को होगा समापन: संजय सेठ

      December 24, 2025

      झामुमो युवा नेता अविनाश देव ने पेसा पास होने पर जाहिर की प्रसन्नता, मिल कर सीएम को दी बधाई

      December 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Betify Casino Exploré: Rapport 263

      • Betify Casino – Examen Complet 10

      • वर्ष 2026 में व्यस्त रहेगा भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का कैलेंडर, सामने होंगी बड़ी चुनौतियां
      • खिलाड़ी लगातार तोड़ रहे रिकॉर्ड, वैश्विक खेल मानचित्र पर देश को दिला रहे पहचानः मोदी
      • कैलिफोर्निया में तूफान, भारी बारिश, काफी हिस्सा बाढ़ से घिरा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version