Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»लोस चुनाव में नये-पुराने चेहरों को भी मैदान में उतारा जायेगा: लक्ष्मण गिलुवा
    Breaking News

    लोस चुनाव में नये-पुराने चेहरों को भी मैदान में उतारा जायेगा: लक्ष्मण गिलुवा

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 4, 2018Updated:September 4, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जमशेदपुर. झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा सोमवार को शहर आए। उन्होंने भाजपा के मिशन 2019 से लेकर झारखंड के परिप्रेक्ष्य में विभिन्न राजनैतिक मसले पर बातचीत हुई। लक्ष्मण गिलुवा ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि लोस चुनाव के साथ झारखंड विस चुनाव नहीं होगा।

    लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव कराना मुश्किल : उनका कहना है कि लोस चुनाव व झारखंड विस चुनाव में छह माह से अधिक का अंतर है। ऐसे में यहां लोस चुनाव के साथ राज्य विस चुनाव कराना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि लोस चुनाव के साथ 6-7 राज्य में विस चुनाव जहां होना है, वहां एक साथ लोस के साथ राज्य विस चुनाव होगा। लेकिन उसमें झारखंड शामिल नहीं है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि वे चाईबासा से लोस चुनाव लड़ेंगे। लोस की सभी 14 सीटों को भाजपा जीतेगी। संगठन वैसे लोगों को लोस व विस चुनाव का टिकट देगी जो चुनाव जीतेंगे। विधानसभा कोर कमेटी का गठन भी जिलाध्यक्ष स्तर से कर लिया गया है। संगठन एकजुट है। अभी बड़े स्तर पर झारखंड में कोर कमेटी बनेगी।

    सवाल : भाजपा का मिशन 2019 का लक्ष्य क्या है और तैयारी कैसी है ?
    जवाब : मिशन 2019 की तैयारी संगठन में व्यापक स्तर पर चल रही है। केंद्र व राज्य में फिर से हमारी सरकार बने, इसका रिहर्सल कर रहे है, ताकि कमियों को तुरंत दूर किया जाए। भाजपा ने लोस में 300 से अधिक सीट जीतने का लक्ष्य लिया है। इसमें झारखंड के 14 लोस सीट पर जीत दर्ज करना है।
    सवाल : झारखंड के 14 लोस सीट पर जीत का क्या फॉर्मूला होगा और भाजपा टिकट किसे देगी, कोई बाहरी नेता भी बोरो प्लेयर होगा?
    जवाब : संगठन उसी को टिकट देगा, जो प्रत्याशी चुनाव जीत पाएंगे। इसमें नया चेहरा भी हो सकता है। भाजपा के कार्यकर्ताओं के अलावा बाहरी में कोई भी गोरा व काला प्रत्याशी बन सकता है।
    सवाल : आप ट्राइबल नेता हैं, ऐसे में क्या आप सीएम बनेंगे?
    जवाब : वे लोस चुनाव लड़ेंगे। इसकी तैयारी कर रहे हैं। संगठन जिसे चाहेगा वह सीएम बनेगा। सीएम उनके लिए कोई मुद्दा नहीं है। वे कार्यकर्ता रहेंगे, विस चुनाव के बाद विधायक दल की बैठक में सीएम तय होता है।

    सवाल : झारखंड विस चुनाव में आदिवासी व गैर आदिवासी सीएम का मुद्दा रहेगा, सीएम कौन बनेगा?
    जवाब : झारखंड में भाजपा नेतृत्व ने दो आदिवासी नेता बाबूलाल मरांडी व अर्जुन मुंडा को सीएम बनाया। गैर आदिवासी सीएम बनाया है, रघुवर दास के नेतृत्व में सरकार चल रही है। आलाकमान को लगा कि गैर आदिवासी का भी नेतृत्व करने वाला सीएम होना चाहिए तो भाजपा ने यह करके भी दिखाया। भविष्य में संगठन को लगेगा कि आदिवासी, दलित व पिछड़ा शोषित समाज से भी सीएम बनना चाहिए तो संगठन ही तय करेगा।

    सवाल : कोल्हान प्रमंडल कोर कमेटी गठन में पारदर्शिता नहीं रखी गई है, संगठन की एकजुटता पर सवाल उठ रहा है?
    जवाब : विस कोर कमेटी का गठन जिलाध्यक्ष स्तर से हुआ है। संगठन एकजुट है। अभी बड़े स्तर पर झारखंड में कोर कमेटी बनेगी। सभी की रायशुमारी ली जाएगी। कोल्हान प्रमंडल कोर कमेटी गठन को लेकर भ्रम हो गई होगी। कई को कमेटी के बारे में सही से जानकारी नहीं है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआखिर क्यों 40 की उम्र के बाद महिलाएं चलाती हैं अफेयर?
    Next Article रांची: शिक्षक दिवस पर झारखंड के 12 शिक्षक होंगे सम्‍मानित
    azad sipahi

      Related Posts

      सीएम हेमंत से जेएससीए की नयी कमेटी ने की मुलाकात, राज्य में क्रिकेट को नयी ऊंचाई देने पर हुई चर्चा

      May 19, 2025

      सिर्फ घुसपैठिए नहीं, आइएएस और कांग्रेस विधायक भी बनवा रहे फर्जी दस्तावेज : बाबूलाल

      May 19, 2025

      भाजपा की अंकिता वर्मा सहित कई महिलाएं झामुमो में शामिल

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version