Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»ऑस्ट्रेलिया में नौ साल की बच्ची राष्ट्रगान के दौरान खड़ी नहीं हुई तो नेताओं ने किया हमला
    Top Story

    ऑस्ट्रेलिया में नौ साल की बच्ची राष्ट्रगान के दौरान खड़ी नहीं हुई तो नेताओं ने किया हमला

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 13, 2018Updated:September 13, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कैनबरा। ऑस्ट्रलिया के स्कूल में एक नौ साल की बच्ची राष्ट्रगान के दौरान खड़ी नहीं हुई तो कुछ राजनेताओं ने उस पर हमला कर दिया। नेताओं ने बच्ची को स्कूल से निकाले जाने की भी मांग की। क्वींसलैंड में रहने वाली हार्पर नीलसन का कहना है कि वह राष्ट्रगान के दौरान इसलिए खड़ी नहीं हुई क्योंकि उसमें देश के मूल निवासियों का अपमान हो रहा था।

    हार्पर के मुताबिक : एडवांस ऑस्ट्रेलिया फेयर टाइटल वाले राष्ट्रगान में कहा जाता है कि सभी ऑस्ट्रेलियाई खुशी मनाएं क्योंकि हम जवान और आजाद हैं। एडवांस का मतलब तो श्वेत लोगों से है।
    50 हजार साल पहले के लोगों का जिक्र नहीं : हार्पर नीलसन ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, “जब ये कहा जाता है कि हम जवान हैं तो हम उन मूल निवासियों को भुला देते हैं जो 50 हजार साल पहले देश में रहते थे।” ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासी कुल आबादी का महज 2% हैं। दक्षिणपंथी सीनेटर पॉलीन हेन्सन कहती हैं, “ऑस्ट्रेलिया के स्कूल बच्चों का ब्रेनवॉश कर रहे हैं। हार्पर नीलसन को स्कूल से बाहर कर देना चाहिए। बच्ची गलत रास्ते पर है और इस सोच के लिए माता-पिता दोषी हैं। राष्ट्रगान में देश की बात है और हम सब इसका हिस्सा हैं।”

    राष्ट्रगान का सम्मान जरूरी : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबट ने कहा- सभी को नियम का पालन करना चाहिए। राष्ट्रगान देश से जुड़ा हुआ है, लिहाजा सभी को उसका सम्मान करना चाहिए। क्वींसलैंड के लिबरल नेता जैरड ब्लीजी ने कहा- बच्ची के माता-पिता को शर्म आनी चाहिए जो उसे बातें सिखाते हैं। वहीं हार्पर के पिता ने अपनी बेटी को बहादुर बताया। क्वींसलैंड के शिक्षा विभाग ने कहा कि स्कूल ने यह नहीं बताया कि राष्ट्रगान में खड़े न होने पर बच्ची को निकाला जाएगा या सस्पेंड किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेरिका: कैलिफोर्निया में बंदूकधारी ने 5 लोगों को मारी गोली
    Next Article पाकिस्तानी SC ने जमात-उद-दावा को चैरिटी कार्य की इजाजत दी
    azad sipahi

      Related Posts

      डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी

      June 16, 2025

      राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना

      June 16, 2025

      झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश

      June 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अमरनाथ यात्रा मार्ग एक जुलाई से नो फ्लाइंग जोन घोषित
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version