रांची। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा है कि इस सरकार के राल में कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है। राज्य में आये दिन लूट, हत्या और दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। प्रदेश में अपराधी इतने बेलगाम हो गये हैं कि अब राज्य के सबसे सुरक्षित इलाका में हत्या जैसी जघन्य घटना को अंजाम देने लगे हैं। जब रांची शहर की यह स्थिति है, तो राज्य के दूरदराज इलाकों की स्थिति का अंदाजा खुद लगा सकते हैं। हेमंत सोरेन ने उक्त प्रतिक्रिया ट्विटर के जरिये दी है।