Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»खूंटी: दो लाख रुपये के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर
    Breaking News

    खूंटी: दो लाख रुपये के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 11, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खूंटी। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के इनामी सदस्य महेंद्र मुंडा ने मंगलवार को एसपी कार्यालय में डीआईजी के समक्ष सरेंडर किया। महेंद्र मुंडा पर सरकार ने दो लाख रुपए इनाम की घोषणा कर रखी थी। महेंद्र ने सरेंडर करने के बारे में सरकार द्वारा चलाई जा रही आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर फैसला लिया। इसके खिलाफ खूंटी जिला के अलावे सरायकेला जिला के विभिन्न थानों में भी कांड दर्ज है।

    भाकपा माओवादी अपने सिद्धांत से भटक गए: महेंद्र मुंडा
    नक्सली महेंद्र मुंडा उर्फ रितेश मुंडा 2011 में नक्सली लावा पातर के दस्ते में शामिल हुआ था। यह महाराज प्रमाणिक, अमित मुंडा, जतीराय मुंडा, प्रदीप स्वांसी, लोदरो लोहरा तथा जीवन कंडुलना के साथ दस्ते में भी रहा। पूछताछ के क्रम में एरिया कमांडर महेंद्र मुंडा उर्फ रितेश मुंडा ने बताया कि भाकपा माओवादी के सिद्धांत से प्रभावित होकर वो संगठन में शामिल हुआ था। पर वर्तमान में भाकपा माओवादी अपने सिद्धांत से भटक गए हैं। उसकी गलत नीतियों से खिन्न होकर लगातार जंगलों पहाड़ों में रहने से परिवार समाज से बिल्कुल अलग हो जाने के फलस्वरूप, सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर तथा खूंटी पुलिस के सहयोग से आत्मसमर्पण किया।

    इन घटनाओं में रहा था शामिल

    संगठन का साथ ना देने पर की थी हत्या : साल 2014 में गम्हरिया कोचां टोली पुलिया के आगे ईट भट्‌ठा के पास संगठन का साथ नहीं देने की वजह से महेंद्र मुंडा की हत्या कर दी गई थी। इस घटना में सरेंडर करने वाला महेंद्र भी शामिल था।

    जेसीबी और अन्य वाहनों को विस्फोट कर जला दिया था : साल 2016 के जून में खरसावां थाना क्षेत्र हुडंगदा में विकास कार्य में लगे जेसीबी और अन्य वाहनों को विस्फोट कर जला दिया गया था। इस घटना में भी महेंद्र मुंडा की भी संलिप्ता थी। इसके अलावा दुर्योधन महतो, महाराज प्रमाणिक, कृष मुंडा, अमित मुंडा और संगठन के 10-11 सदस्य शामिल थे।

    पुलिस पार्टी को विस्फोट कर उड़ाने की थी योजना : साल 2017 में फरवरी में खरसावां थाना क्षेत्र के प्रदानगाड़ा एवं कातिदिरी के बीच रिडींग से हुडंगदा जाने वाली सड़क पर कलवट के पास पुलिस पार्टी को विस्फोट कर उड़ाने के लिए महाराज प्रमाणिक, अमित मुंडा, दुर्योधन महतो, बोयदा पाहन, राकेश मुंडा के साथ मिलकर आईईडी लगाया था, जिसमें महेंद्र मुंडा भी शामिल थे। हालांकि पुलिस इन विस्फोटकों को बरामद कर लिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविदाई मैच में कुक ने बना डाले कई रिकाॅर्ड्स
    Next Article स्वच्छता सर्वेक्षण को लकर सीएम ने कहा झारखंड को नंबर वन बनाना है
    azad sipahi

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version