खूंटी। टोडंकेल के पास तजना नदी में नहाने गए मोहनाटोली और पीढ़ीटोली के चार छात्रों में से दो डूब गए। इनमें से कोई भी तैरना नहीं जानते थे। गोताखोरों ने दोनों की तलाश शुरू की। मगर देर शाम तक कोई पता नहीं चला। नदी में जाल लगा दिया गया है।
हादसे में बचे सूरज पाठक और बिंदेश्वर नाग ने कहा-रविवार को छुट्टी होने के कारण दो मित्रों सत्यम कुमार और हर्ष कुमार (17) के साथ एक ही बाइक पर घूमने निकले थे। सवा चार बजे नदी के पास पहुंचे तो बारिश में भींग गए। फिर हम नदी में नहाने उतर गए। सत्यम और हर्ष गहरे पानी में चले गए। सूरज भी डूबने लगा तो बिंदेश्वर ने उसे खींच लिया। तब तक सत्यम और हर्ष पानी में समा गए थे। हमने शोर मचाया तो एक व्यक्ति ने पानी में छलांग लगाई, लेकिन वह दोनों को ढूंढ़ने में असफल रहा। इसके बाद सूरज और बिंदेश्वर ने घरवालों को इसकी जानकारी दी। फिर तलाश शुरू हुई।
Previous Articleबदलने वाली है सरकार, मतभेद भुला एकजुट हो विपक्ष: मनमोहन
Next Article झारखंड में बंद का आंशिक असर, बस-ऑटो का परिचालन ठप
Related Posts
Add A Comment