रांची। रांची जिला के बुंडू क्षेत्र में एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आयी है। पुलिस ने छात्रा की निशानदेही पर तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि कुछ माह पहले उसके मोबाइल पर रांग नंबर से फोन आया था। फोन करनेवाला युवक रांची से था। इसके बाद दोनों में लगातार बातें होने लगी। नवीन कुमार महतो कुछ दिनों पहले छात्रा से मिलने जमशेदपुर भी गया था। इसके बाद नवीन ने छात्रा को रांची बुलाया। उसने पूर्व से ही अपने दोस्त हेमसिंह महतो के साथ मिल कर छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का प्लान बनाया था। छात्रा रांची पहुंची, जहां से उसे नवल किशोर मुंडा और हेमसिंह घुमाने के बहाने एक बाइक पर बैठा कर बुंडू ले गये। वहां एक और आरोपी नवल के गांव में ले गये। वहां तीनो ने मिल कर छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। छात्रा रहम की भीख मांगती रही, चिखती-चिल्लाती रही, लेकिन तीनों में से किसी को उस पर दया नहीं आयी। दुष्कर्म के बाद तीनों ने छात्रा को तमाड़ के सेंदवारी गांव ले जाकर बस में बैठा कर रांची भेज दिया। रांची पहुंचते ही छात्रा ने पास में खडेÞ पीसीआर छह को घटना की सूचना दी। मामला एसएसपी अनीश गुप्ता के पास पहुंचा। इसके बाद बुंडू डीएसपी को घटना की सूचना दी गयी। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। मामले में डीएसपी बुंडू अशोक कुमार ने बताया कि नवीन कुमार रांची की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था और फिल्हाल बेरोजगार है। वहीं दो और आरोपी गांव में खेती वगैरह का काम करते हैं।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



