Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भाजपा राज में टेक्स टेररिज्म : हेमंत
    Breaking News

    भाजपा राज में टेक्स टेररिज्म : हेमंत

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 6, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया। हेमंत ने कहा कि देश में भाजपा राज में टैक्स टेररिज्म है। इसके घेरे में अमीर नहीं, बल्कि गरीब किसान, मजदूर और युवा हैं। इससे महंगाई बढ़कर चरम सीमा पर पहुंच गयी है। देश का हर किसान, मजदूर, गरीब और मध्यम वर्ग के लोग इससे त्रस्त हैं। सरकार एक लीटर पेट्रोल पर 19.50 रुपये टैक्स ले रही, जबकि चार साल पहले यूपीए की सरकार में 9 रुपये तीस पैसे टैक्स लिये जा रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाये। वैट को 50 फीसदी घटाया जाये। हेमंत सोरेन गुरुवार को अपने आवास पर मीडिया से बात कर रहे थे।

    पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है : हेमंत सोरेन ने कहा कि पिछले चार साल में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी आयी है। लेकिन इन्हीं चार सालों में पेट्रोल और डीजल से सरकार ने टैक्स के रूप में करीब दस लाख करोड़ रुपये कमाये हैं। वर्तमान में करीब चालीस रुपये में मिलने वाला पेट्रोल 80 रुपये में मिल रहा है, जबकि 38 रुपये में मिलने वाला डीजल 75 रुपये में मिल रहा है। जबकि दूसरी ओर उद्योगपतियों को कर में 2.25 लाख रुपये की छूट अलग-अलग मद में दी गयी है। हेमंत सोरेन ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों पर दाम बढ़ने से महंगाई तो बढ़ी, लेकिन मजदूरी और किसानों की आमदनी नहीं बढ़ी। सरकार टैक्स के नाम पर आतंक मचाये हुए है। पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। काफी भयावह स्थिति है।  झामुमो सरकार की जन विरोधी, गरीब विरोधी, किसान विरोधी नीतियों को  बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि सीएजी की रिपोर्ट के अनुसार केंद्र सरकार ने 2015-16 में सिर्फ डीजल और पेट्रोल से 2 लाख  करोड़ रुपये देश की जनता की जेब से ‘लूटा’ है। कहा कि गांव से केरोसिन गायब है और शहर से बिजली। महंगाई की मार सबसे ज्यादा ग्रामीण झेल रहे हैं। गांवों में हाहाकार मचा हुआ है। आंकड़े बताते हैं कि ग्रामीण क्षेत्र में वास्तविक मजदूरी में कमी आयी है। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में मध्यम वर्ग एवं गरीबों की जेब से पैसा निकाल कर उसे अमीरों की झोली में देनेवाली यह पहली सरकार है। कहा कि गरीब मजदूर बेहाल हैं, पूंजीपति मालामाल हैं, यही भाजपा सरकार है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के चुनाव से पहले भाजपा ने पोस्टर जारी किया था। उसमें लिखा था डीजल-पेट्रोल सरकार के हाथ से पार अबकी बार भाजपा सरकार। कहा कि अब तो भाजपा सरकार जवाब दे कि किसके हाथ से डीजल-पेट्रोल पार हो गया है। इस पर अब क्या कहेगी भाजपा सरकार। 

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड का सौभाग्य, आयुष्मान योजना की शुरुआत करेंगे पीएम
    Next Article जामताड़ा में साइबर अपराधियों के छह ठिकानों पर इडी की छापेमारी
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version