Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पुलिस आराम फरमा रही, अपराधी बेखौफ
    Breaking News

    पुलिस आराम फरमा रही, अपराधी बेखौफ

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 8, 2018Updated:September 8, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। सीएम आवास के सामने एसपीओ की हत्या : सात सितंबर की शाम झारखंड के सबसे सेफ जोन कहे जानेवाले सीएम आवास के सामने बेखौफ अपराधियों ने पुलिस के लिए मुखबिरी करनेवाले बुंडू के बुधु दास की गोली मार कर हत्या कर दी। बुधु को उस वक्त गोली मारी गयी, जब वह काम खत्म कर अपनी पत्नी के साथ सीएम हाउस के पास स्थित पुलिस लाइन के क्वार्टर में पहुंचा। पत्नी सुकरमणी देवी स्कूटी से उतर कर दरवाजे का ताला खोल ही रही थी कि पीछे से दो अपराधी बुधु के पास पहुंचे और उसके सिर में गोली मार कर हत्या कर दी। घटना गोंदा थाना के ठीक बगल में स्थित न्यू पुलिस लाइन में घटी है। बुधु की पत्नी कुख्यात नक्सली कुंदन पाहन के दस्ते में रह चुकी है। चार वर्ष पहले उसने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। इस घटना पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू सख्त हैं। उन्होंने पुलिस महकमा को तलब किया और खरी-खरी सुनायी।

    धनबाद : सुबह एसएसपी से सुरक्षा मांगी, शाम को झाविमो नेता की हत्या
    धनबाद में झाविमो नेता रंजीत सिंह ने धनबाद एसएसपी को पत्र लिखकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगायी। सुरक्षा तो नहीं मिली, लेकिन अपराधी अपने मंसूबे में कामयाब जरूर हो गये। उसी दिन शाम को झाविमो नेता की हत्या कर दी गयी। इस पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही साफ-साफ नजर आयी। आठ अगस्त को कोयले के आउटसोर्सिंग का काम देख रहे रंजीत सिंह के मोबाइल पर फोन आया था कि जेल से गैंग्स आॅफ वासेपुर का आदमी बोल रहा हूं। रंगदारी नहीं देने का अंजाम बुरा होगा, जिसको खबर करना है कर लेना। रंजीत सिंह ने स्थानीय थाना को सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 10 अगस्त को एसएसपी को भी लिखित आवेदन दिया, जिसकी प्रति डीजीपी, डीआइजी और सिटी एसपी तक को भी भेजी। 21 अगस्त दिन के दो बजे रंजीत सिंह ने एसएसपी से मिलकर रंगदारी मांगे जाने की जानकारी दी। एसएसपी को पत्र लिखकर अपनी हत्या की आशंका भी जतायी थी। 21 अगस्त की ही शाम पांच बजे अपराधियों ने कुसुंडा रेलवे साइडिंग के पास रंजीत सिंह की कार पर फायरिंग करके उनकी हत्या कर दी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएससी-एसटी एक्ट से टूटेगा समाज : स्वरूपानंद
    Next Article रांची: अपराधी बेखौफ, गवर्नर गंभीर, डीजीपी तलब
    azad sipahi

      Related Posts

      केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

      July 28, 2025

      पहाड़ी मंदिर सहित रांची के सभी शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

      July 28, 2025

      परिजनों ने शव के साथ थाने के समक्ष किया प्रदर्शन

      July 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऋषभ पंत ओवल टेस्ट से बाहर, जगदीशन को मिला मौका
      • यूएफा विमेंस यूरो 2025: इंग्लैंड ने पेनल्टी शूटआउट में स्पेन को हराकर खिताब जीता
      • उज्जैन में आज निकलेगी भगवान महाकाल की श्रावण मास की तीसरी सवारी
      • केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
      • अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच हुआ व्यापक टैरिफ समझौता, व्यापार युद्ध टला
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version